Site icon Dainik Savera Times

Savera Bhawan पधारे राज्यपाल गुलाबचंद कटारिया, दैनिक सवेरा वैल्फेयर फाऊंडेशन (नेपाल रिलीफ फंड) की दूसरी किस्त को दिखाई हरी झंडी

जालंधर : दैनिक सवेरा वैल्फेयर फाऊंडेशन की ओर से नेपाल के बाढ़ पीड़ितों के लिए दूसरे दौर की राहत सामग्री को पंजाब के राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया ने यहां सवेरा भवन परिसर में हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस दूसरी खेप में 6,000 फोल्डिंग बैड, सर्दियों के वस्त्र और अन्य आवश्यक सामग्री काठमांडू भेजी गई है।

राज्यपाल ने इस पुण्य कार्य में योगदान के लिए दानियों की मुक्त कंठ से प्रशंसा करते हुए कहा कि छोटी से छोटी मदद भी नेपाल के बेघर हुए लोगों के लिए बहुत बड़ी राहत सिद्ध होगी।

उन्होंने अन्य लोगों से भी खुले दिल से सहयोग देने का आह्वान किया। दैनिक सवेरा के मुख्य संपादक शीतल विज ने दानदाताओं और दैनिक सवेरा तथा द सवेरा टाइम्स के पाठकों का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर डिप्टी कमिश्नर वरजीत वालिया, पुलिस कमिश्नर सतिंदर सिंह, पूर्व विधायक केडी भंडारी, प्रो. विपिन झांजी और अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे।

Exit mobile version