-
जालंधर : दैनिक सवेरा वैल्फेयर फाऊंडेशन की ओर से नेपाल के बाढ़ पीड़ितों के लिए दूसरे दौर की राहत सामग्री को पंजाब के राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया ने यहां सवेरा भवन परिसर में हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस दूसरी खेप में 6,000 फोल्डिंग बैड, सर्दियों के वस्त्र और अन्य आवश्यक सामग्री काठमांडू भेजी गई.