Last Updated: October 1, 2026

Dainik Savera Times Logo

Grenade Attack Case: सीएम मान ने मनोरंजन कालिया मामले में मिली सफलता पर पंजाब पुलिस को दी बधाई

April 12, 2025

Grenade Attack Case: सीएम मान ने मनोरंजन कालिया मामले में मिली सफलता पर पंजाब पुलिस को दी बधाई

चंडीगढ़: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने मनोरंजन कालिया के ग्रेनेड हमले के मामले में पंजाब पुलिस को मिली सफलता पर बधाई दी।

पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) पंजाब गौरव यादव ने शनिवार को यहां बताया कि जालंधर कमिश्नरेट पुलिस ने केंद्रीय एजेंसियों और दिल्ली पुलिस के सहयोग से उत्तर प्रदेश (यूपी) के रहने वाले सैदुल अमीन को गिरफ्तार कर लिया है, जो भाजपा नेता मनोरंजन कालिया के आवास पर ग्रेनेड हमले में शामिल मुख्य आरोपी है।

सीएम मान ने एक्स पर पोस्ट किया, “पंजाब पुलिस ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि वह देश की सबसे शानदार पुलिस में से एक है। मनोरंजन कालिया जी के मामले को सफलतापूर्वक सुलझाने के लिए पंजाब पुलिस बधाई की पात्र है। एक बार फिर पंजाब पुलिस ने बहादुरी से पंजाब का माहौल खराब करने वालों को मुंहतोड़ जवाब दिया है।”

ये भी पढ़ें: Donald Trump ने ‘ईरान की 10 शर्तों’ वाली खबर को पूरी तरह झूठा, मनगढ़ंत और फर्जी बताया

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें