मोगा: सावन माह के पावन अवसर पर मोगा के गीता भवन मंदिर में श्रद्धा और भक्ति का माहौल देखने को मिला। महाकाल सेवा एंड वेलफेयर सोसाइटी की ओर से करीब 80 शिवभक्त कांवड़ियों का दल हरिद्वार के लिए रवाना किया गया। श्रद्धालु हरिद्वार से गंगाजल लेकर लौटेंगे और विभिन्न शिव मंदिरों में भगवान शिव का जलाभिषेक करेंगे।
यात्रा शुरू होने से पहले मंदिर में भगवान शिव की विशेष पूजा-अर्चना, रुद्राभिषेक और आरती का आयोजन किया गया। “हर-हर महादेव” और “बम-बम भोले” के जयघोष से पूरा मंदिर परिसर भक्तिमय हो गया। बड़ी संख्या में मौजूद श्रद्धालुओं ने कांवड़ियों की सुरक्षित और सफल यात्रा के लिए भगवान शिव से प्रार्थना की।
महाकाल सेवा एंड वेलफेयर सोसाइटी के चेयरमैन एडवोकेट गौरव गर्ग ने कांवड़ियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि कांवड़ यात्रा केवल एक धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि सेवा, अनुशासन, समर्पण और आपसी भाईचारे का संदेश भी देती है। उन्होंने यात्रियों से पूरे सफर के दौरान नियमों का पालन करने और सावधानी बरतने की अपील की।
सोसाइटी के पदाधिकारियों ने बताया कि संस्था आगे भी धार्मिक और सामाजिक कार्यों के माध्यम से समाज की सेवा करती रहेगी। उन्होंने यात्रा को सफल बनाने में सहयोग देने वाले सभी श्रद्धालुओं और सहयोगियों का धन्यवाद किया तथा शहरवासियों से कांवड़ियों की सुरक्षित वापसी के लिए प्रार्थना करने का आग्रह किया।
इस मौके पर एडवोकेट सुनील गर्ग, योगेश गर्ग, राहुल गर्ग, दुर्लभ बराड़, वरुण सिंगला, रवि कालिया, एडवोकेट वरुण गोयल, अमनदीप शर्मा (पप्पी), अमनदीप शर्मा (रिंकू), संजीव कुमार (गंजा), मोहित जैदका, मुनीष मनराई, चरना चारिक, जोशी मोबाइल, राहुल वर्मा, करनदीप कालिया, अमित गौतम, लवलीश खेड़ा, शिवा, रोहित हांडा, सुल्तान, मोनू सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु और सोसाइटी के सदस्य उपस्थित रहे।
मेष: दिन शुभ रहेगा...