Site icon Dainik Savera Times

डॉ. सिरसा के समर्थन में जत्थेबंदियां एकजुट

Groups unite in support of Dr. Sirsa : मोगा। पंजाब यूनिवर्सिटी चंडीगढ़ की सीनेट चुनाव में डॉ. सुखदेव सिंह सिरसा को विजयी बनाने के लिए मोगा की विभिन्न राजनीतिक, सामाजिक, कर्मचारी और साहित्यिक जत्थेबंदियां सक्रिय हो गई हैं। मोगा में हुई बैठक में साझा कोऑर्डिनेशन कमेटी का गठन कर चुनाव प्रचार को योजनाबद्ध ढंग से चलाने का फैसला लिया गया। वक्ताओं ने पंजाब, पंजाबी और पंजाबियत के हितों की आवाज को मजबूत करने के लिए डॉ. सिरसा के समर्थन में एकजुट होने का आह्वान किया। कमेटी के चेयरमैन पूर्ण सिंह संधू ने कहा कि मौजूदा समय में उच्च संवैधानिक संस्थाओं में विभाजनकारी राजनीति को बढ़ावा दिया जा रहा है और पंजाब, पंजाबी तथा पंजाबियत के हितों को लगातार चुनौती मिल रही है। ऐसे समय में डॉ. सुखदेव सिंह सिरसा जैसे बुद्धिजीवी और गंभीर चिंतक का सीनेट में चुना जाना जरूरी है।प्रसिद्ध लेखकों गुरमीत कड़ियालवी, बलदेव सिंह तथा डॉ. सुरजीत बराड़ ने डॉ. सिरसा को गंभीर चिंतक, संघर्षशील नेता, समर्पित शिक्षक और बेहतर सोच वाला इंसान बताते हुए कहा कि जिले की विभिन्न लेखक जत्थेबंदियां उनकी पुरजोर हिमायत करेंगी। उन्होंने लेखकों, पत्रकारों और साहित्य से जुड़े लोगों से संपर्क करने का भी निर्णय लिया। कर्मचारी नेता दिग्विजय पाल शर्मा ने कहा कि सीनेट का चुनाव काफी पेचीदा है और विभिन्न राजनीतिक दल अपने उम्मीदवारों को जिताने के लिए पूरी ताकत लगा रहे हैं।

डॉ. सिरसा के समर्थन में प्रगतिशील ताकतें एकजुट

उन्होंने कहा कि डॉ. सिरसा की जीत के लिए प्रगतिशील विचार रखने वाली सभी ताकतों को एकजुट होकर काम करना होगा।इस अवसर पर डॉ. सुखदेव सिंह सिरसा ने सीनेट के महत्व, उसकी कार्यप्रणाली और मतदान प्रक्रिया संबंधी जानकारी दी। उन्होंने कहा कि फीसों में मनमानी बढ़ोतरी तथा पाठ्यक्रम में मनमाने बदलाव जैसे महत्वपूर्ण मामलों को रोकने में सीनेट की अहम भूमिका होती है। इसलिए सीनेट में आम लोगों और विद्यार्थियों की आवाज को मजबूती से उठाने वाले प्रतिनिधियों का पहुंचना जरूरी है।डॉ. इंद्रवीर गिल ने डॉ. सिरसा की शख्सियत पर प्रकाश डालते हुए कहा कि विश्वविद्यालय में आम वर्ग और गरीब विद्यार्थियों के हितों की रक्षा के लिए उनके जैसे समर्पित व्यक्ति का सीनेट में चुना जाना जरूरी है।बैठक में कर्मचारी नेता दर्शन सिंह, परमप्रीत सिंह बुट्टर, इंजीनियर स्वर्ण सिंह खोसा, भूपिंदर सिंह सेखों, बूटा सिंह भट्टी, उपन्यासकार कृष्ण प्रताप, नाटककार विक्की महेशरी, सीपीआई नेता कुलदीप सिंह भोला, लेखक जागीर सिंह खोखर, किरणपाल सिंह लाडी, श्विंदरपाल कौर, डॉ. सुनीता रानी सहित अन्य लोगों ने डॉ. सिरसा को प्रतिबद्ध चिंतक बताते हुए उनकी जीत के लिए पूरी मेहनत करने का विश्वास दिलाया।
Exit mobile version