
Groups unite in support of Dr. Sirsa : मोगा। पंजाब यूनिवर्सिटी चंडीगढ़ की सीनेट चुनाव में डॉ. सुखदेव सिंह सिरसा को विजयी बनाने के लिए मोगा की विभिन्न राजनीतिक, सामाजिक, कर्मचारी और साहित्यिक जत्थेबंदियां सक्रिय हो गई हैं। मोगा में हुई बैठक में साझा कोऑर्डिनेशन कमेटी का गठन कर चुनाव प्रचार को योजनाबद्ध ढंग से चलाने का फैसला लिया गया। वक्ताओं ने पंजाब, पंजाबी और पंजाबियत के हितों की आवाज को मजबूत करने के लिए डॉ. सिरसा के समर्थन में एकजुट होने का आह्वान किया।
कमेटी के चेयरमैन पूर्ण सिंह संधू ने कहा कि मौजूदा समय में उच्च संवैधानिक संस्थाओं में विभाजनकारी राजनीति को बढ़ावा दिया जा रहा है और पंजाब, पंजाबी तथा पंजाबियत के हितों को लगातार चुनौती मिल रही है। ऐसे समय में डॉ. सुखदेव सिंह सिरसा जैसे बुद्धिजीवी और गंभीर चिंतक का सीनेट में चुना जाना जरूरी है।प्रसिद्ध लेखकों गुरमीत कड़ियालवी, बलदेव सिंह तथा डॉ. सुरजीत बराड़ ने डॉ. सिरसा को गंभीर चिंतक, संघर्षशील नेता, समर्पित शिक्षक और बेहतर सोच वाला इंसान बताते हुए कहा कि जिले की विभिन्न लेखक जत्थेबंदियां उनकी पुरजोर हिमायत करेंगी। उन्होंने लेखकों, पत्रकारों और साहित्य से जुड़े लोगों से संपर्क करने का भी निर्णय लिया। कर्मचारी नेता दिग्विजय पाल शर्मा ने कहा कि सीनेट का चुनाव काफी पेचीदा है और विभिन्न राजनीतिक दल अपने उम्मीदवारों को जिताने के लिए पूरी ताकत लगा रहे हैं।
मेष: दिन शुभ रहेगा...