Last Updated: November 1, 2026

Dainik Savera Times Logo

Punjab: अकाली वर्कर के घर पर चलीं गोलियां, CCTV में कैद हुई वारदात

August 4, 2025

Punjab: अकाली वर्कर के घर पर चलीं गोलियां, CCTV में कैद हुई वारदात

पंजाब डेस्क: गुरदासपुर जिले में देर रात एक अज्ञात हमलावर द्वारा अकाली वर्कर के घर पर गोलीबारी करने का मामला सामने आया है। बता दें कि, डेरा बाबा नानक क्षेत्र के गांव वैरोके का है जहां, एक अज्ञात हमलावर ने अकाली दल के वर्कर के घर पर 8 गोलियां चलाईं। जिससे इलाके में हशत का माहौल पैदा हो गया है।

फिरौती न देने पर दी गई वारदात को अंजाम

प्रारंभिक जांच के मुताबिक, हमले के पीछे फिरौती का मामला सामने आ रहा है। सूत्रों के अनुसार, पीड़ित अकाली वर्कर से हमलावरों ने 50 लाख रुपये की फिरौती की मांग की थी। रकम न देने पर यह जानलेवा कदम उठाया गया।

सी.सी.टी.वी. में कैद हुआ हमलावर

घटना के समय घर के बाहर लगे सी.सी.टी.वी. कैमरों में हमलावर की स्पष्ट तस्वीरें कैद हो गईं। फुटेज में देखा गया कि आरोपी ने लगातार 8 राउंड फायर किए। गोलीबारी के दौरान वह पूरी तरह बेखौफ नजर आया। पुलिस अब सी.सी.टी.वी. फुटेज के आधार पर आरोपी की पहचान में जुटी है।

पुलिस ने शुरू की छानबीन

घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंच गई और पूरे क्षेत्र की घेराबंदी कर फॉरेंसिक टीम के साथ जांच शुरू कर दी। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि आरोपियों की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं और संभावित ठिकानों पर छापेमारी भी जारी है।

इलाके में फैला भय का माहौल

इस वारदात के बाद गांव वैरोके के निवासियों में भारी दहशत देखी जा रही है। ग्रामीणों का कहना है कि इस तरह की घटनाएं पहले कभी नहीं हुईं, और पुलिस से उन्होंने तुरंत कार्रवाई की मांग की है।

प्रशासन अलर्ट, सुरक्षा बढ़ाई गई

इस हमले के बाद स्थानीय प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था सख्त कर दी है और इलाके में पुलिस की गश्त बढ़ा दी गई है। अधिकारी लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं और किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए पूरी तरह तैयार हैं।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें