Last Updated: September 21, 2026

Dainik Savera Times Logo

गुरदासपुर में पूर्व सैनिक ने पत्नी और सास की गोली मारकर की हत्या, फिर खुद भी की खुदकुशी

November 19, 2025

गुरदासपुर में पूर्व सैनिक ने पत्नी और सास की गोली मारकर की हत्या, फिर खुद भी की खुदकुशी

पंजाब डेस्क: गुरदासपुर जिले से आज सुबह एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। बता दें कि एक पूर्व सैनिक ने घरेलू विवाद के चलते अपनी पत्नी और सास की गोली मारकर हत्या कर दी। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी सरकारी क्वार्टर में जाकर छिपा रहा और पुलिस द्वारा मनाने की कोशिश के बावजूद उसने खुद को भी गोली मारकर आत्महत्या कर ली।

पुलिस ने घंटों चलाया अभियान

जानकारी के अनुसार, आरोपी गुरप्रीत सिंह, जो गुरदासपुर सेंट्रल जेल में प्रहरी के पद पर तैनात था, अपनी सर्विस राइफल AK-47 लेकर रात के लगभग 3 बजे घर पहुँचा। वहीं उसने अपनी पत्नी अकविंदर कौर और सास गुरजीत कौर पर ताबड़तोड़ गोलियां चला दीं। दोनों की मौके पर ही मौत हो गई।

वारदात के बाद गुरप्रीत घटनास्थल से भागकर स्कीम नंबर 7 के सरकारी क्वार्टर में जा छिपा। पुलिस ने इलाके को घेर लिया और लगभग एक घंटे तक उसे समझाने की कोशिश की, लेकिन आरोपी ने आत्मसमर्पण करने से इनकार कर दिया और खुद को गोली मार ली।

एसएसपी आदित्य ने बताया कि, “पुलिस टीमें लगातार उसे शांत कराने की कोशिश कर रही थीं, लेकिन उसने आत्महत्या का कदम उठा लिया। पूरे मामले की गहराई से जांच की जा रही है।”

ये भी पढ़ें: नौकरी पाने का सुनहरा मौका… इस राज्य में निकली नर्सिंग ऑफिसर के पदों पर वैकेंसी; पढ़ें डिटेल्स

लंबे समय से चल रहा था घरेलू विवाद

परिवार के सदस्यों के अनुसार, गुरप्रीत और उसकी पत्नी के बीच कई वर्षों से तनाव चल रहा था। परिजनों का कहना है कि 2016 में शादी के बाद से ही दोनों के बीच अक्सर झगड़े होते रहते थे और घरेलू कलह ही इस त्रासदी की जड़ मानी जा रही है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें