
गुरदासपुर (अवतार सिंह): पंजाब के मुख्यमंत्री द्वारा शुरू की गई मुहिम “नशे के खिलाफ जंग” के तहत गुरदासपुर पुलिस ने 532 ग्राम हेरोइन के साथ 1 आरोपी को गिरफ्तार किया है। जिसकी जानकारी देते हुए आज प्रेस कांफ्रेंस के दौरान एसएसपी गुरदासपुर आदित्य ने बताया कि टी-प्वाइंट कलानौर, पावर हाउस के नजदीक नाकाबंदी के दौरान गांव हरिमाबाद की तरफ से एक गाड़ी नंबर पीबी-29-एई-1113 ब्रांड स्विफ्ट वीडीआई रंग सफेद, जिसे एक युवक चला रहा था, उसको शक के आधार पर रोका गया। उसने गाड़ी रोकने की बजाय उसे भगा दिया, जिसे नाकाबंदी पर लगाए गए बैरिकेड्स की मदद से काबू किया गया।
कार चालक की पहचान चरणजीत सिंह उर्फ चन्ना पुत्र फुमन सिंह निवासी हरिमाबाद थाना के रूप में हुई है। तलाशी के दौरान उसके पास से मारुति स्विफ्ट कार नंबर पीबी-29-ए ई-1113 सहित 532 ग्राम हेरोइन बरामद की गई। जिस पर चरणजीत सिंह उर्फ चन्ना पुत्र फुमन सिंह निवासी हरिमाबाद, थाना कोटली, सूरत के खिलाफ थाना कलानौर में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है।
ये भी पढ़ें: देश की संसद में होने जा रहा बड़ा बदलाव, आज पेश होंगे महिला आरक्षण और परिसीमन विधेयक
मेष: दिन शुभ रहेगा...