Last Updated: September 23, 2026

Dainik Savera Times Logo

गुरुद्वारा श्री फतेहगढ़ साहिब के हेड ग्रंथी का YouTube चैनल सस्पेंड, प्लेटफ़ॉर्म नीतियों का किया उल्लंघन

November 24, 2025

गुरुद्वारा श्री फतेहगढ़ साहिब के हेड ग्रंथी का YouTube चैनल सस्पेंड, प्लेटफ़ॉर्म नीतियों का किया उल्लंघन

पंजाब डेस्क: शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (SGPC) का आधिकारिक यूट्यूब चैनल हटाए जाने के बाद अब गुरुद्वारा श्री फतेहगढ़ साहिब के हेड ग्रंथी भाई साहिब भाई हरपाल सिंह का यूट्यूब चैनल भी सस्पेंड कर दिया गया है। यूट्यूब ने इस कार्रवाई को अपनी कंटेंट पॉलिसी का उल्लंघन बताया है।

यूट्यूब का बयान: हिंसक और आपराधिक संगठनों की प्रशंसा पर रोक

यूट्यूब के अनुसार संबंधित चैनल पर अपलोड की जा रही कुछ सामग्री उसकी Violent Criminal Organizations Policy का उल्लंघन करती है। प्लेटफ़ॉर्म की ओर से कहा गया कि ऐसा कोई भी कंटेंट जो हिंसक, आतंकवादी या आपराधिक संगठनों का प्रचार, समर्थन या प्रशंसा करता हो, यूट्यूब पर अनुमति योग्य नहीं है। इसी नीति के तहत चैनल को प्रतिबंधित किया गया।

May be an image of text

भाई हरपाल सिंह ने व्यक्त की नाराज़गी

यूट्यूब की कार्रवाई के बाद भाई हरपाल सिंह ने अपने फेसबुक पेज पर प्रतिक्रिया देते हुए लिखा कि गुरु तेग बहादुर जी ने मानवाधिकारों और सच्चाई के लिए अपने प्राण न्योछावर किए, लेकिन आज उन्हीं की वाणी और सिद्धांतों को दबाने की कोशिश की जा रही है। उन्होंने सवाल उठाया कि गुरु तेग बहादुर जी के बलिदान और संदेश को गलत ढंग से प्रस्तुत किया जा रहा है और “औरंगज़ेब जैसी हरकतों” का सहारा लिया जा रहा है।

ये भी पढ़ें: जालंधर में पुलिस और गैंगस्टर की मुठभेड़, पिस्टल और गाड़ी सहित आरोपी गिरफ्तार

विवाद के बाद फिर चर्चा में धार्मिक चैनल

SGPC चैनल हटाए जाने के बाद से ही धार्मिक संस्थानों और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स के बीच टकराव की स्थिति बनी हुई है। अब हेड ग्रंथी का चैनल बंद होना इस विवाद को और गहरा कर रहा है। समुदाय के कई सदस्य इसे अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता पर चोट बता रहे हैं, जबकि यूट्यूब अपनी नीतियों के पालन को लेकर सख्त रुख अपनाए हुए है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें