Last Updated: October 3, 2026

Dainik Savera Times Logo

जालंधर में पुलिस और गैंगस्टर की मुठभेड़, पिस्टल और गाड़ी सहित आरोपी गिरफ्तार

November 24, 2025

जालंधर में पुलिस और गैंगस्टर की मुठभेड़, पिस्टल और गाड़ी सहित आरोपी गिरफ्तार

पंजाब डेस्क: जालंधर ग्रामीण इलाके के गोराया थाने की पुलिस और एक कुख्यात गैंगस्टर के बीच मुठभेड़ हो गई। इस दौरान गोली लगने से आरोपी घायल हो गया जिसे पुलिस ने मौके पर गिरफ्तार कर लिया। बता दें कि पकड़े गए बदमाश की पहचान गुरप्रीत सिंह उर्फ़ गोपी के रूप में हुई है, जो पुलिस को कई महीनों से भगोड़ा था। उस पर ड्रग तस्करी, झगड़े और अन्य आपराधिक गतिविधियों से जुड़े करीब पांच मामले दर्ज हैं। पुलिस कस्टडी से फरार होने के बाद से ही उसकी लगातार तलाश की जा रही थी।

नाका चेकिंग के दौरान हुआ टकराव

सूत्रों के अनुसार, गोराया पुलिस को सूचना मिली थी कि गोपी अपनी कार में क्षेत्र में घूम रहा है। इस पर पुलिस ने नाका बंदी कर उसे रोकने की कोशिश की, लेकिन आरोपी ने भागने की कोशिश की और पुलिस टीम पर दो गोलियां चला दीं। जवाबी कार्रवाई में पुलिस द्वारा चलाई गई गोली उसके पैर में लगी, जिसके बाद उसे काबू कर लिया गया।

ये भी पढ़ें: हिमाचल पुलिस ने चिट्टे सहित 5 नशा तस्करों को किया गिरफ्तार, जांच में हुए चौंकाने वाले खुलासे

हथियार और वाहन बरामद

गिरफ्तारी के बाद आरोपी को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने उसके पास से 32 बोर की पिस्टल और एक कार भी बरामद की है। अधिकारियों के अनुसार, आरोपी से पूछताछ के बाद और भी मामलों में खुलासे होने की उम्मीद है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें