Site icon Dainik Savera Times

सचखंड श्री हरमंदिर साहिब में श्री गुरु हरगोबिंद साहिब जी का गुरता गद्दी दिवस श्रद्धा से मनाया

अमृतसर। आज सचखंड श्री हरमंदिर साहिब में छठे पातशाह श्री गुरु हरगोबिंद साहिब जी का गुरता गादी दिवस बड़ी श्रद्धा भाव के साथ मनाया गया। इस दौरान श्रद्धालुओं ने सचखंड श्री हरमंदिर साहिब में पवित्र सरोवर में स्नान कर नाम बाणी का कीर्तन किया। उन्होंने अपने और सरबत के भले के लिए भी अरदास की। आज इस उपलक्ष्य में सुंदर दीपमाला और आतिशबाजी भी की जाएगी। यह जानकारी सिंह साहिब ज्ञानी रघबीर सिंह जत्थेदार श्री अकाल तख्त साहिब ने दी है।

Exit mobile version