-
अमृतसर। आज सचखंड श्री हरमंदिर साहिब में छठे पातशाह श्री गुरु हरगोबिंद साहिब जी का गुरता गादी दिवस बड़ी श्रद्धा भाव के साथ मनाया गया। इस दौरान श्रद्धालुओं ने सचखंड श्री हरमंदिर साहिब में पवित्र सरोवर में स्नान कर नाम बाणी का कीर्तन किया। उन्होंने अपने और सरबत के भले के लिए भी अरदास की।.