
जालंधर: अंतर्राष्ट्रीय कोरियर कंपनियों की आड़ में चल रहे अंतर्राष्ट्रीय नशा तस्करी के धंधे की पोल खोलते हुए कमिश्नरेट पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों की निशानदेही पर जालंधर, होशियारपुर से लेकर दिल्ली तक के पूरे नैटवर्क से जुड़े आधा दर्जन तस्करों को काबू किया है। पुलिस सूत्रों की मानें तो गिरफ्तार जालंधर निवासी सन्नी जोकि कोरियर कंपनी चलाता है, उसके मोबाइल फोन की जांच के बाद जालंधर से कुछ अन्य लोगों को काबू किया है जोकि इस धंधे से जुड़े हुए थे। इसके अलावा दो अन्य आरोपियों की कॉल डिटेल से दिल्ली, होशियारपुर से करीब 7 लोगों को गिरफ्तार किया है।
यह वे लोग हैं जो अंतर्राष्ट्रीय कोरियर कंपनी चलाते हैं और उसकी आड़ में अफीम तस्करी का धंधा करते थे। पुलिस सूत्रों की मानें तो पुलिस कमिश्नर इस पूरे मामले का खुलासा मंगलवार को प्रैस कॉन्फ्रैंस के दौरान करेंगे। उल्लेखनीय है कि रविवार को प्रैस कॉन्फ्रैंस के दौरान पुलिस कमिश्नर स्वप्न शर्मा ने बताया था कि सीआईए स्टाफ ने रेलवे स्टेशन के निकट एक युवक को अफीम की सप्लाई देने आए सन्नी नामक तस्कर को काबू किया था। इसके बाद पूछताछ के दौरान आरोपी ने कबूला कि वह एक अंतर्राष्ट्रीय कोरियर कंपनी चलाता है।
वहीं आरोपी सन्नी को सीआईए स्टाफ लेजाकर जब पूछताछ की तो उसने कबूल किया कि वह जालंधर के मनीष उर्फमनी ठाकुर के लिए काम करता है जोकि यूके में बैठकर अंतर्राष्ट्रीय ड्रग तस्करी का नैटवर्क चला रहा है। जानकारी देते हुए पुलिस कमिश्नर ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि इस रैकेट में कई लोग पिछले तीन साल से सक्रि य हैं और करीब दो क्ंवटल अफीम विदेश भेज चुके हैं। वही जांच के दौरान यह बात सामने आई है कि झारखंड से होशियारपुर और जालंधर के कोरियर संचालकों को अफीम भेजी जाती थी और फिर इसे विदेशों में भेजा जाता था।
पता होशियारपुर के टांडा निवासी शेजल द्वारा प्रदान किया गया था, जो एक कोरियर सेवा भी चलाता है और उसे भी गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस कमिश्नर ने बताया कि पुलिस ने इनसे 5 किलो अफीम भी बरामद की है। उन्होंने बताया कि ये तीनों अंतर्राष्ट्रीय कोरियर सेवा के जरिये ब्रिटेन, कनाडा, ऑस्ट्रेलिया और अमरीका में अफीम भेजते थे।
मेष: दिन शुभ रहेगा...