Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

Amritsar : सड़क के लिए अकाली नेताओं पर बरसे हरभजन ETO, दी खुली चुनौती

August 23, 2026

Amritsar : सड़क के लिए अकाली नेताओं पर बरसे हरभजन ETO, दी खुली चुनौती Harbhajan lashes out at politicians : अमृतसर। बठिंडा के कोटफट्टा से रामगढ़ भुंडर तक बन रही लिंक रोड को लेकर सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो पर लोक निर्माण मंत्री हरभजन सिंह ETO ने अकाली नेताओं हरसिमरत कौर बादल और बिक्रम सिंह मजीठिया को आड़े हाथों लिया। उन्होंने कहा कि सड़क का काम पूरा होने से पहले अधूरे निर्माण का वीडियो बनाकर सरकार को बदनाम करने की कोशिश की गई। मंत्री ने दोनों नेताओं को खुली चुनौती देते हुए कहा कि अगर सड़क हाथ से उखड़ती है तो संबंधित ठेकेदार या अधिकारी पर तुरंत कार्रवाई होगी, अन्यथा उन्हें जनता से माफी मांगनी होगी। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार राज्य में पूरी ताकत, ईमानदारी और पारदर्शिता के साथ लगभग 45 हज़ार किलोमीटर सड़कों का निर्माण और सुधार कर रही है। पंजाब में इतने बड़े सड़क नेटवर्क को तैयार करने का काम पहले कभी नहीं हुआ। हरभजन सिंह ETO ने कहा कि कुछ शरारती तत्व सोशल मीडिया पर गलत तस्वीरें और वीडियो पोस्ट करके जानबूझकर पंजाब सरकार के विकास कार्यों को बदनाम करने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन पंजाब की जनता उनकी साज़िश को समझती है और ऐसी राजनीति को सफल नहीं होने देगी। उन्होंने कहा कि बठिंडा ज़िले में कोटफट्टा से रामगढ़ भुंडर तक बन रही सड़क भी सरकार द्वारा किए जा रहे 45 हज़ार किलोमीटर सड़क निर्माण कार्य का ही हिस्सा है। मंत्री ने कहा कि यह कोई नई सड़क नहीं थी, बल्कि मौजूदा सड़क पर नई PC यानी पेवर कोर्स बिछाने का काम किया जा रहा था। सड़क पर PC 18 अगस्त को बिछाई गई थी और काम उसी दिन पूरा भी नहीं हुआ था। इस बीच, रामगढ़ भुंडर के रहने वाले पूर्व अकाली सरपंच गुरविंदर सिंह वहां पहुंचे और आरोप है कि उन्होंने अधूरे काम में दखल दिया, सड़क के एक हिस्से के साथ छेड़छाड़ की, उसका वीडियो बनाया और सोशल मीडिया पर डाल दिया। इसके बाद, इसी वीडियो के आधार पर हरसिमरत कौर बादल और बिक्रम सिंह मजीठिया ने पंजाब सरकार पर सवाल उठाने की कोशिश की। हरभजन सिंह ईटीओ ने कहा कि यह बहुत दुखद है कि जिस गांव में सरकार सड़क का काम करवा रही है, वहां काम पूरा होने से पहले ही उसे राजनीतिक रंग देकर गांव को बदनाम करने की कोशिश की जा रही है। Also Read :

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें