जालंधर देहात के नए SSP बने हरकमलप्रीत सिंह खख, संभाला पदभार
November 27, 2026
Share:
Harkamalpreet Khakh Takes Charge as Jalandhar Rural SSP : जालंधर। पंजाब में वर्ष 2027 में होने वाले विधानसभा चुनावों से पहले पुलिस प्रशासन में बड़े स्तर पर फेरबदल किया जा रहा है। इसी कड़ी में कई आईपीएस और पीपीएस अधिकारियों के तबादले किए गए हैं।आईपीएस अधिकारी हरकमलप्रीत सिंह खख को जालंधर देहात का नया वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) नियुक्त किया गया है। इससे पहले वह मलेरकोटला में एसएसपी के पद पर तैनात थे। सरकार की ओर से किए गए तबादले के बाद उन्हें जालंधर देहात पुलिस की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसी के चलते आज हरकमलप्रीत सिंह खख ने जालंधर देहात पुलिस मुख्यालय पहुंचकर एसएसपी का आधिकारिक तौर पर कार्यभार संभाल लिया। इस दौरान पुलिस विभाग की ओर से उनका गर्मजोशी से स्वागत किया गया। पुलिस कर्मचारियों ने उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर देकर सम्मानित किया।
इसके बाद उन्होंने औपचारिक रूप से पदभार ग्रहण किया। इस मौके पर जालंधर देहात पुलिस के विभिन्न थानों के एसएचओ, डीएसपी रैंक के अधिकारी और अन्य पुलिस कर्मचारी मौजूद रहे। सभी अधिकारियों और कर्मचारियों ने नए एसएसपी का स्वागत किया। हरकमलप्रीत सिंह खख ने हरविंदर सिंह विर्क की जगह यह जिम्मेदारी संभाली है। उनके पदभार ग्रहण करने के साथ ही जालंधर देहात पुलिस को नया नेतृत्व मिल गया है। अब उनके नेतृत्व में देहात पुलिस की कानून-व्यवस्था और प्रशासनिक जिम्मेदारियां आगे बढ़ेंगी।