Last Updated: September 27, 2026

Dainik Savera Times Logo

श्री सिद्ध बाबा सोढल मंदिर ट्रस्ट के चेयरमैन श्री शीतल विज की अध्यक्षता में हवन यज्ञ, मुख्याति​थि के रूप में पधारे गवर्नर कटारिया

September 27, 2026

श्री सिद्ध बाबा सोढल मंदिर ट्रस्ट के चेयरमैन श्री शीतल विज की अध्यक्षता में हवन यज्ञ, मुख्याति​थि के रूप में पधारे गवर्नर कटारिया

जालंधर : अनंत चौदस पर श्री सिद्ध बाबा सोढल ट्रस्ट और चड्ढा बिरादरी की ओर से श्री सिद्ध बाबा सोढल मेले के उपलक्ष्य में हवन यज्ञ का आयोजन श्री सिद्ध बाबा सोढल ट्रस्ट के चेयरमैन श्री शीतल विज की अध्यक्षता में किया गया। हवन यज्ञ में राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया ने मुख्यातिथि के रुप में शिरकत कर आशीर्वाद लिया। वहीं, करवाए गए हवन यज्ञ में उन्होंने बाबा जी के भक्तों के साथ आहुतिया प्रदान कर सभी भक्तों और ट्रस्ट को मेले की शुभाकामनाएं दी।

इस अवसर पर कटारिया ने कहा कि बाबा सोढल मंदिर देश ही नहीं, बल्कि विदेशों में रहने वाले लाखों श्रद्धालुओं की आस्था का केंद्र है। हर वर्ष बड़ी संख्या में श्रद्धालु यहां बाबा जी का आशीर्वाद लेने पहुंचते हैं। राज्यपाल ने कहा कि उन्हें इस पवित्र स्थल के दर्शन का अवसर मिलना सौभाग्य की बात है।

उन्होंने श्रद्धालुओं को शुभकामनाएं देते हुए लोगों से आपसी प्रेम, सद्भाव और भाईचारे की भावना को मजबूत करने का आह्वान किया। उन्होंने समाज के सभी वर्गों से एकजुट होकर पंजाब को विकास की नई ऊंचाइयों तक ले जाने में योगदान देने की अपील की। इससे पहले राज्यपाल ने श्री सिद्ध बाबा सोढल मेले के पहले दिन आयोजित हवन यज्ञ में भी श्रद्धापूर्वक भाग लिया।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें