Site icon Dainik Savera Times

अश्लील फोटो व वीडियो वायरल करने की धमकी देकर 7 महीने नाबालिग से करता रहा दुष्कर्म

लुधियाना: गांव खैहरा बेट का रहने वाला आरोपी 7 महीने से गांव की ही नाबालिगा से दुष्कर्म कर रहा है। उसके पास लड़की की अश्लील तस्वीरें व वीडियो हैं, जिन्हें वायरल करने की धमकी देकर वह लगातार उसका शारीरिक शोषण कर रहा है। अब थाना लाडोवाल की पुलिस ने इस मामले में आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया। आरोपी का नाम सुखविंदर सिंह उर्फ सुक्खा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस ने यह मामला पीड़ित की मां के बयानों पर दर्ज किया है। उसकी मां का कहना है कि 24 जुलाई को जब वह और उसका पति काम से वापस आए तो घर पर मौजूद उसकी नाबालिग बेटी मायूस दिखी। पूछने पर वह रोने लगी। उसने बताया कि आरोपी 7 महीने से उससे शारीरिक संबंध बना रहा है। उसके पास उसकी अश्लील फोटो व वीडियो हैं, जिन्हें वायरल करने की धमकी देकर वह उसे लगातार ब्लैकमेल कर रहा है। 24 जुलाई को भी परिवार की गैर मौजूदगी में वह उनके घर घुस आया और उससे जबरन शारीरिक संबंध बनाए। लड़की की मां ने इस बारे में पुलिस को शिकायत दी, जिस पर थाना लाडोवाल की पुलिस ने आरोपी पर मामला दर्ज किया।

ये भी पढ़े- बंगाल सहित इन राज्यों में कब होंगे चुनाव? ECI आज करेगा तारीखों का ऐलान

Exit mobile version