Last Updated: November 10, 2026

Dainik Savera Times Logo

डेंगू-मलेरिया से बचाव के लिए वार्ड नंबर 24 में स्वास्थ्य विभाग ने करवाई स्प्रे

November 10, 2026

डेंगू-मलेरिया से बचाव के लिए वार्ड नंबर 24 में स्वास्थ्य विभाग ने करवाई स्प्रे

मोगा : मौसम में बदलाव के साथ डेंगू और मलेरिया जैसी बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है। लोगों को इन बीमारियों से बचाने के लिए स्वास्थ्य विभाग की ओर से लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। इसी के तहत मंगलवार को मोगा के सिविल अस्पताल की टीम ने शहर के वार्ड नंबर 24 में मच्छरों को मारने के लिए स्प्रे करवाई।

स्वास्थ्य विभाग की टीम ने वार्ड के अलग-अलग इलाकों में जाकर दवा का छिड़काव किया। इसका मकसद मच्छरों को खत्म करना और लोगों को डेंगू व मलेरिया से बचाना है। इस मौके पर दुर्गा कुमारी और गुलजार सिंह भी मौजूद रहे।

स्वास्थ्य विभाग की टीम ने लोगों को जागरूक करते हुए कहा कि वे अपने घरों और आसपास सफाई रखें। कहीं भी पानी जमा न होने दें, क्योंकि रुके हुए पानी में मच्छर पैदा होते हैं। घरों में रखे कूलर, गमलों, पानी की टंकियों और पुराने टायरों की समय-समय पर सफाई करें। पानी की टंकियों को हमेशा ढककर रखें।

टीम ने लोगों को सलाह दी कि मच्छरों से बचने के लिए पूरी बाजू के कपड़े पहनें और रात को मच्छरदानी का इस्तेमाल करें। अगर किसी को लगातार बुखार, सिरदर्द या बदन दर्द की शिकायत हो तो खुद से दवाई लेने के बजाय नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र में जाकर जांच करवाएं।

स्वास्थ्य विभाग ने कहा कि डेंगू और मलेरिया से बचाव के लिए विभाग के साथ-साथ लोगों का सहयोग भी जरूरी है। अगर हर व्यक्ति अपने घर और आसपास सफाई रखेगा और पानी जमा नहीं होने देगा, तो इन बीमारियों को फैलने से रोका जा सकता है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें