Last Updated: October 20, 2026

Dainik Savera Times Logo

Amritsar में दिल दहला देने वाली घटना, देवर ने की मां, भाभी और 2 वर्षीय भतीजे की बेरहमी से हत्या

April 4, 2024

Amritsar में दिल दहला देने वाली घटना, देवर ने की मां, भाभी और 2 वर्षीय भतीजे की बेरहमी से हत्या

अमृतसर : अमृतसर में एक व्यक्ति ने अपने परिवार के तीन सदस्यों की तेजधार हथियार से हत्या करने का दिल दहला देने वाला मामला सामने आया हैं। जानकारी के अनुसार ये मामला अमृतसर के झंडेर इलाके का है, जहां पर एक शख्स ने अपने ही परिवार के तीन सदस्यों की हत्या कर दी, जिसमें उसकी मां, भाभी और 2 साल का भतीजा शामिल है।

मिली जानकारी के अनुसार, इस नृशंस हत्या का प्रयास 35 वर्षीय युवक अमृतपाल सिंह ने किया था। बताया जा रहा है कि अमृतपाल सिंह मानसिक रूप से अस्थिर है और उसका परिवार के सदस्यों से विवाद था, उसकी पत्नी घर छाेड़कर चली गई थी, जिस कारण वह बहुत परेशान रहता था। जघन्य अपराध को अंजाम देने के बाद वह खुद ही थाने पहुंच गया और पुलिस के सामने आत्मसमर्पण कर दिया। इसके बाद झंडेर थाने के पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और कार्रवाई शुरू कर दी। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

मृतकों की पहचान मनबीर कौर (मां), अवरीत कौर (भाभी) और समर्थ सिंह (2 वर्षीय भतीजा) के रूप में हुई है। घटनास्थल पर पहुंचने के बाद एसपी हरिंदर सिंह गिल ने कहा, कि “आरोपी मानसिक रूप से अस्थिर लगता है, लेकिन अभी तक इसका पता नहीं चल पाया है। उसने पुलिस को बताया कि परिवार में कोई भी उसे अच्छा आदमी नहीं मानता और इसलिए उसने उन्हें मार डाला। जांच अभी की जा रही हैं।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें