Last Updated: October 15, 2026

Dainik Savera Times Logo

गर्मी ने फिर तोड़े सारे रिकॉर्ड…इस दिन से मिलेगी राहत, मौसम विभाग ने जारी किया बारिश का अलर्ट

July 15, 2024

गर्मी ने फिर तोड़े सारे रिकॉर्ड…इस दिन से मिलेगी राहत, मौसम विभाग ने जारी किया बारिश का अलर्ट

चंडीगढ़ : पंजाब में मानसून की गति धीमी पड़ने से एक बार फिर गर्मी ने जोर पकड़ना शुरू कर दिया है। पिछले 24 घंटों में लगातार तीसरे दिन राज्य के औसत तापमान में 1.1 डिग्री की बढ़ोतरी हुई है, जिससे राज्य का तापमान सामान्य से 1.6 डिग्री अधिक हो गया है। मौसम विभाग के अनुसार अभी दो दिन और लोगों को उच्च नमी के स्तर से जूझना पड़ेगा।

मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार अगले 2 दिन यानी सोमवार और मंगलवार को राज्य के अधिकांश हिस्सों में बारिश का पूर्वानुमान नहीं है। लेकिन हिमाचल से सटे इलाकों में कुछ स्थानों पर बारिश हो सकती है, हालांकि इसकी संभावना भी बहुत कम है। तापमान में और बढ़ोतरी होगी, जिससे लोग उमस से परेशान रहेंगे।

17 जुलाई को बारिश के आसार हैं। मौसम विभाग की ओर से अभी तक कोई अलर्ट जारी नहीं किया गया है, लेकिन अनुमान है कि 17 को आधे पंजाब में बारिश हो सकती है। इनमें पंजाब के पठानकोट, अमृतसर, तरनतारन, गुरदासपुर, कपूरथला, होशियारपुर, जालंधर और नवांशहर में बारिश के आसार हैं।

पठानकोट का तापमान 39.9 डिग्री पहुंचा

पंजाब का तापमान एक बार फिर 40 डिग्री के करीब पहुंच गया है। रविवार शाम को अधिकतम तापमान के अनुसार पठानकोट में 39.9 डिग्री तापमान दर्ज किया गया। जबकि पटियाला में 38.2 और गुरदासपुर में 38 डिग्री तापमान दर्ज किया गया। अगर गर्मी इसी तरह जारी रही तो आज तापमान 40 डिग्री को पार कर सकता है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें