Last Updated: November 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

Chandigarh में भारी बारिश की चेतावनी: मौसम विभाग ने जारी किया येलो अलर्ट, तापमान में गिरावट

August 11, 2024

Chandigarh में भारी बारिश की चेतावनी: मौसम विभाग ने जारी किया येलो अलर्ट, तापमान में गिरावट

चंडीगढ़: सिटी ब्यूटीफुल यानी चंडीगढ़ में मानसून फिर से सक्रिय हो गया है। देर रात से शुरू हुई बारिश से मौसम काफी सुहाना हो गया है। तापमान में भी गिरावट आई है। वहीं, मौसम विभाग ने आज रविवार के लिए भारी बारिश की चेतावनी दी है। विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है। अधिकतम तापमान में 1.4 डिग्री की गिरावट आई है।

अधिकतम तापमान 34 डिग्री दर्ज किया गया है। जो सामान्य से 0.5 डिग्री अधिक है। इसके अलावा मौसम विभाग ने पंचकूला और मोहाली जिलों में भी दोपहर 1 बजे तक बारिश का अलर्ट जारी किया है। मौसम विज्ञान केंद्र चंडीगढ़ के अनुसार पिछले 24 घंटों में 13.8 मिमी बारिश दर्ज की गई। हालांकि, पूरे शहर में बारिश एक समान नहीं है।

कभी दक्षिण के किसी सेक्टर में बारिश होती है तो कभी पंचकूला से सटे इलाके में। आज आर्द्रता 62 से 92% के बीच दर्ज की गई। चंडीगढ़ में 1 जून से अब तक 283.5 मिमी बारिश दर्ज की गई है। जो सामान्य से 46.9% कम है। हालांकि, आने वाले पूरे सप्ताह बारिश की संभावना है। लेकिन अभी तक कोई अलर्ट जारी नहीं किया गया है। इस दौरान अधिकतम तापमान 36 डिग्री तक रह सकता है। इस बार मानसून सीजन में पर्याप्त बारिश नहीं हुई है। लेकिन चंडीगढ़ प्रशासन और नगर निगम अलर्ट पर है।

सड़कों और गलियों की सफाई की जा रही है। इसके अलावा पटियाला के राव के किनारों की भी सफाई की गई है। साथ ही, बारिश के दौरान सभी विभाग मिलकर काम करते हैं। अगर बारिश के कारण किसी इलाके में जलभराव की समस्या होती है, तो सोशल मीडिया के जरिए लोगों को अलर्ट किया जाता है। साथ ही पानी निकालने का प्रयास किया जाता है। साथ ही लोगों को सलाह दी जाती है कि वे बारिश के मौसम में उन्हीं सड़कों का चयन करें जहां जलभराव की समस्या कम हो।

 

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें