Last Updated: October 1, 2026

Dainik Savera Times Logo

पहलगाम में आतंकी हमले के विरोध में हिंदू संगठनों ने जलाया आतंकवाद का पुतला

April 24, 2025

पहलगाम में आतंकी हमले के विरोध में हिंदू संगठनों ने जलाया आतंकवाद का पुतला

नवांशहर: स्थानीय चंडीगढ़ चौक में पहलगाम में हुए आतंकी हमले के विरोध में भारतीय जनता पार्टी, शिव सेना, विश्व हिंदू परिषद व शिव सेना बाल ठाकरे सहित अन्य हिंदू धार्मिक संगठनों द्वारा पाकिस्तान का पुतला फूंककर रोष प्रदर्शन किया गया व पाकिस्तान मुदार्बाद, इस्लामिक आतंकवाद मुदार्बाद के नारे लगाए गए। इस मौके प्रदर्शनकारियों में भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष पूनम माणिक, एडवोकेट विशाल शर्मा, प्रधान वाल्मीकि धर्म समाज विक्की गिल, राज कुमार सभ्रवाल भावाधस, बहादुर चंद अरोड़ा, जसविंदर कुमार प्रधान शिव सेना पंजाब, नरिंदर राठौर महासचिव उद्धव बाबा साहिब ठाकरे, पार्षद प्रवीन भाटिया, ललित कुमार ओहरी प्रधान विश्व हिंदू परिषद, तारा चंद भील जाड़ला व अश्विनी ब्लग्गन ने कहा कि पाकिस्तानी आतंकवादी भारत से सीधे टक्कर नहीं ले सकते, इसलिए वह भारत को कमजोर करने के लिए इस तरह के आतंकी हमले करवाते हैं। लेकिन वह यह नहीं जानते कि इस तरह की कायरता भरी हरकतों से भारत के लोग डरने वाले नहीं हैं।

उन्होंने कहा कि जब-जब भारत पर इस तरह के आतंकी हमले हुए हैं भारत ने उन हमलों का मूंह तोड़ जवाब दिया है। इस बार भी भारत चुप बैठने वाला नहीं है बल्कि इस हमले का जवाब देने के लिए तैयार बैठा है। उन्होंने कहा कि यह लोग भारत में आपसी भाईचारा समाप्त करने का प्रयास कर रहे हैं, लेकिन इस तरह के हमलों से भारत के लोग एकजुट होकर सामना करने की फिराक में हैं। यदि मौका मिला तो एक-एक आतंकवादी को उसके घर में घुसकर जवाब दिया जाएगा। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी इस हमले का जवाब देने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं और मौका मिलते ही आतंकवादियों को इस कायरता भरी हरकत का जवाब दे दिया जाएगा। अंत में उन्होंने कहा कि इस तरह की कायराना हरकत का वह विरोध करते हैं और इस तरह के आतंकी हमले निंदनीय हैं। इस मौके पाकिस्तान मुदार्बाद के भी नारे लगाए गए।

ये भी पढ़ें- पाकिस्तान के बयान से बढ़ा तनाव, इजराइल को ‘कैंसर’ कहने पर बवाल

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें