Last Updated: October 20, 2026

Dainik Savera Times Logo

Amit Shah Visit Punjab: संगरूर के गांव तूरबंजारा पहुंचे अमित शाह, गुलजार सिंह के परिवार से करेंगे मुलाकात, देखें Live

October 20, 2026

Amit Shah Visit Punjab: संगरूर के गांव तूरबंजारा पहुंचे अमित शाह, गुलजार सिंह के परिवार से करेंगे मुलाकात, देखें Live

Amit Shah Visit Punjab: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज पंजाब के दौरे पर हैं। वह बटाला के गांव माड़ी पन्नुआं पहुंच गए हैं। जहां मिली जानकारी के अनुसार वह विक्रमजीत सिंह के परिवार से मुलाकात किया है। इसके बाद अमित शाह संगरूर और मानसा भी जाएंगे। इन जगहों पर वह अलग-अलग परिवारों से मिलेंगे। शाम को गृह मंत्री लुधियाना में दशहरा समारोह में शामिल होंगे। अमित शाह के इस दौरे को लेकर पंजाब में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। वहीं, उनके दौरे से पहले राज्य में राजनीतिक बयानबाजी भी तेज हो गई है।

संगरूर के गांव तूर बंजारा पहुंचे अमित शाह
गृहमंत्री अमित शाह संगरूर के गांव तूर बंजारा पहुंच गए हैं। यहां वे गुलजार सिंह के परिवार से मुलाकात करेंगे।

विक्रमजीत सिंह के परिवार से किया मुलाकात
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह बटाला के गांव माड़ी पन्नुआं पहुंच चुके हैं। जहां वह विक्रमजीत सिंह के परिवार से मुलाकात किया है। इस मुलाकात को लेकर प्रशासन की ओर से जरूरी तैयारियां की गई हैं। गृह मंत्री के दौरे को देखते हुए इलाके में सुरक्षा के विशेष इंतजाम किए गए हैं।

अमित शाह की सुरक्षा के लिए 1200 से 1300 जवान तैनात
अमित शाह के पंजाब दौरे को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। पंजाब के डीजीपी एम.एफ. फारूकी ने बताया कि गृह मंत्री की सुरक्षा के लिए व्यापक इंतजाम किए गए हैं। उन्होंने कहा कि सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए पर्याप्त संख्या में पुलिस और सुरक्षा कर्मियों को तैनात किया गया है। इस दौरे के दौरान करीब 1200 से 1300 जवान सुरक्षा की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं।

अमित शाह के दौरे पर पंजाब में सियासत तेज
गृह मंत्री अमित शाह के पंजाब दौरे को लेकर आम आदमी पार्टी के नेताओं ने भाजपा पर सवाल उठाए हैं। आप नेताओं का कहना है कि भाजपा शासित राज्यों में नशा तस्करी, गैंगस्टरवाद और फिरौती जैसे मामलों पर भी जवाब दिया जाना चाहिए।

आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने अमित शाह पर निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा शासित राज्यों में कानून-व्यवस्था संभालने में सरकार नाकाम हो रही है, जबकि गृह मंत्री पंजाब आकर राज्य को लेकर सवाल उठा रहे हैं।

केजरीवाल ने गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई का मुद्दा भी उठाया। उन्होंने आरोप लगाया कि लॉरेंस बिश्नोई को संरक्षण दिया जा रहा है। इस तरह अमित शाह के पंजाब दौरे के बीच सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी और भाजपा के बीच राजनीतिक आरोप-प्रत्यारोप तेज हो गए हैं।

 परविंदर झोटा हत्याकांड की जांच सीबीआई को सौंपी जाएगी
अमित शाह के पंजाब पहुंचने से कुछ घंटे पहले मुख्यमंत्री भगवंत मान ने एक बड़ा ऐलान किया। उन्होंने मानसा में मारे गए नशा विरोधी कार्यकर्ता परविंदर सिंह झोटा के हत्याकांड की जांच केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) को सौंपने की घोषणा की। परविंदर झोटा की हत्या का मामला पंजाब में चर्चा का विषय बना हुआ है। अब इस मामले की जांच सीबीआई से करवाने के फैसले को अमित शाह के दौरे से पहले एक अहम घटनाक्रम के रूप में देखा जा रहा है।

20 दिन में दूसरी बार पंजाब आए अमित शाह
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का करीब 20 दिनों के भीतर यह दूसरा पंजाब दौरा है। इससे पहले वह 30 सितंबर को जालंधर आए थे। उस दौरान उन्होंने ‘नशा मुक्त पंजाब यात्रा’ के समापन समारोह को संबोधित किया था। अब अपने दूसरे दौरे के दौरान अमित शाह पंजाब के अलग-अलग जिलों में जाकर परिवारों से मुलाकात करेंगे और शाम को लुधियाना के दशहरा समारोह में हिस्सा लेंगे।

अमित शाह का आज का कार्यक्रम
अमित शाह के पंजाब दौरे के दौरान कई जगहों पर उनके कार्यक्रम तय किए गए हैं।

बटाला: गृह मंत्री माड़ी पन्नुआं पहुंचकर विक्रमजीत सिंह के परिवार से मुलाकात करेंगे।

संगरूर: इसके बाद वह तूरबंजारा गांव जाएंगे और गुलजार सिंह के परिजनों से मिलेंगे।

मानसा: यहां अमित शाह नशा विरोधी कार्यकर्ता परविंदर झोटा के परिवार से मुलाकात करेंगे।

लुधियाना: दौरे के अंतिम चरण में वह दशहरा समारोह में शामिल होंगे।

सुरक्षा और राजनीतिक हलचल के बीच अमित शाह का पंजाब दौरा
अमित शाह के इस दौरे के दौरान एक तरफ सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं, वहीं दूसरी तरफ नशे और कानून-व्यवस्था के मुद्दे पर राजनीतिक माहौल भी गर्म है। परविंदर झोटा हत्याकांड की जांच सीबीआई को सौंपने के ऐलान और आम आदमी पार्टी के सवालों के बीच गृह मंत्री की परिवारों से होने वाली मुलाकातों पर सबकी नजरें टिकी हैं।

 

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें