Last Updated: November 1, 2026

Dainik Savera Times Logo

जालंधर में भीषण सड़क हादसा, पूर्व MP मोहिंदर केपी के बेटे की हुई मौत

September 14, 2025

जालंधर में भीषण सड़क हादसा, पूर्व MP मोहिंदर केपी  के बेटे की हुई मौत

Jalandhar Road Accident : पंजाब के जालंधर शहर से एक दर्दनाक सड़क हादसे की सामने आई है जहां आपको बता दें कि शिरोमणि अकाली दल के वरिष्ठ नेता और पूर्व सांसद मोहिंदर सिंह केपी के बेटे रिची की इस दुर्घटना में मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, यह हादसा शुक्रवार रात माडल टाउन स्थित माता रानी चौक के पास हुआ, जहां चार गाड़ियों की आपस में जोरदार टक्कर हो गई।

अकाली नेता महेंद्र सिंह केपी के बेटे की मौत

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, रिची अपनी कार से घर लौट रहे थे कि अचानक सामने से आ रही एक तेज रफ्तार गाड़ी ने टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि आसपास की तीन अन्य गाड़ियां भी इसकी चपेट में आ गईं। हादसे के तुरंत बाद स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और घायलों को नजदीकी अस्पताल पहुंचाया। रिची को सिर और शरीर में गंभीर चोटें आईं, जिसके चलते डॉक्टरों ने उन्हें बचाने की पूरी कोशिश की, लेकिन उनकी जान नहीं बच सकी।

इलाज के दौरान हुई मौत

परिवार के करीबी और रिश्तेदार अमरीक सिंह ने बताया कि रिची को गंभीर हालत में अस्पताल लाया गया था, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर चारों क्षतिग्रस्त वाहनों को कब्जे में ले लिया है और दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में तेज रफ्तार और लापरवाही को मुख्य वजह माना जा रहा है।

मोहिंदर सिंह केपी और उनका परिवार इस दर्दनाक घटना से गहरे सदमे में है। स्थानीय लोगों और पार्टी कार्यकर्ताओं ने रिची के असामयिक निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। इस हादसे ने एक बार फिर शहर में सड़क सुरक्षा और तेज रफ्तार वाहनों को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। पुलिस ने अपील की है कि लोग वाहन चलाते समय गति सीमा का पालन करें और सावधानी बरतें, ताकि ऐसे हादसों को रोका जा सके।।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें