कपूरथला: पंजाब में लापरवाही के कारण सड़क दुर्घटनाएं दिन-ब-दिन बढ़ती जा रही हैं। जिससे कई बार लोगों को अपनी जान से हाथ धोना पड़ता है और कई तो इतने खुशकिस्मत होते हैं कि बड़े हादसों से बच जाते हैं।
इसी तरह कपूरथला-तलवंडी चौधरी मार्ग पर आज एक भीषण सड़क हादसा हो गया। जिसमें करीब तीन लोग घायल हो गये, जिन्हें सुल्तानपुर लोधी सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया। हादसा इतना खतरनाक था कि गाड़ी के परखच्चे उड़ गए और गाड़ी गहरे गड्ढे में गिर गई।
घटना के बारे में बताया जाता है कि वाहन का चालक दरेवाल निवासी हरविंदर सिंह तलवंडी चौधरी की तरफ से अपने एक साथी के साथ घर लौट रहा था तभी मोटरसाइकिल पर एक व्यक्ति अचानक उनके वाहन के सामने आ गया। जिससे बचाने के चक्कर में उनका वाहन बेकाबू हो गया और सड़क के किनारे एक गहरी खाई में गिर गया।
मेष: दिन शुभ रहेगा...