Last Updated: November 3, 2026

Dainik Savera Times Logo

सुल्तानपुर लोधी में भीषण सड़क हादसा, पिकअप टाटा 407 और स्विफ्ट डिजायर की टक्कर में 12 घायल

January 30, 2023

सुल्तानपुर लोधी में भीषण सड़क हादसा, पिकअप टाटा 407 और स्विफ्ट डिजायर की टक्कर में 12 घायल

कपूरथला: सुल्तानपुर लोधी कपूरथला मार्ग पर एक स्विफ्ट डिजायर और पिकअप टाटा 407 के बीच भीषण सड़क हादसा हो गया है। हादसे की सीसीटीवी तस्वीरें भी सामने आई हैं। बताया जा रहा है कि हादसे के दौरान दोनों पक्षों से 12  लोग घायल हो गये ।

जानकारी के अनुसार टाटा 407 सुल्तानपुर लोधी से कपूरथला जा रही थी और उसमें 15, 20 लोग सवार थे। यह मखु वाली साइड से किसी के अंतिम संस्कार कर वापस आ रहे थे, जब यह डडविंडी गांव के पास पहुंचे तो कपूरथला से आज रही स्विफ्ट डिजायर PB08DF7787 से भीषण टक्कर हो गई। स्विफ्ट डिजायर का ड्राइवर सुल्तानपुर लोधी में कुछ स्पेयर पार्ट्स देने आया था। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच शुरू की और घायलों को पुलिस द्वारा सिविल अस्पताल सुल्तानपुर लोधी लाया गया। जहां उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है। डॉक्टरों ने घायलों को कपूरथला के सिविल अस्पताल रेफर कर दिया।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें