Site icon Dainik Savera Times

होशियारपुर पुलिस ने गांव चंडियाल में अवैध खनन का किया भंडाफोड़, दो गिरफ्तार

Hoshiarpur Police Busted: होशियारपुर पुलिस को पिछले कुछ दिनों से सूचना मिल रही थी कि होशियारपुर के गांव चंडियाल में अवैध खनन चल रहा है। उन्होंने इस शिकायत के बारे में कई बार खनन एवं भूविज्ञान विभाग को सूचित किया, लेकिन किसी ने भी इनके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की, जिसके बाद पुलिस विभाग ने खुद ही इन पर कार्रवाई की। होशियारपुर के टांडा रोड के नजदीक गांव चंडियाल में अंबर पैलेस के पीछे की तरफ अवैध खनन करते हुए पुलिस ने मौके पर पहुंचकर एक जेसीबी और दो टिप्पर को जब्त कर लिया।

आपको बता दें कि पुलिस ने मौके पर ही एक जेसीबी और दो टिप्पर को अवैध खनन करते हुए पकड़ा। इस आधार पर मॉडल टाउन थाने की पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो लोगों को गिरफ्तार किया। एक व्यक्ति की पहचान सोमनाथ पुत्र सोहनलाल निवासी काको और दूसरे की पहचान सुखविंदर कुमार उत्तर दर्शन सिंह निवासी गांव पटियाल के रूप में हुई है।

वहीं,पुलिस जांच कर रही थी जिसके आधार पर पुलिस को सूचना मिली कि टांडा रोड के नजदीक चंडियाल गांव के पास अवैध खनन किया जा रहा है। अगर आप अभी वहां पहुंचे तो अवैध खनन करते हुए पकड़े जा सकते हैं। इसके लिए पुलिस ने जाल बिछाया और अवैध खनन करते हुए दो समान टिप्परों को जब्त कर लिया।

ये भी पढ़ें :- हिमाचल की कौन है सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर इशिता पुंडीर? जानें ऐसा क्या कह दिया फौजियों को लेकर… मच गया बवाल

Exit mobile version