Last Updated: September 21, 2026

Dainik Savera Times Logo

हुक्मनामा श्री हरमंदिर साहिब जी 5 अगस्त 2025

August 5, 2025

हुक्मनामा श्री हरमंदिर साहिब जी 5 अगस्त 2025

हुक्मनामा: बिहागड़ा महला ५ ॥ खोजत संत फिरहि प्रभ प्राण अधारे राम ॥ ताणु तनु खीन भइआ बिनु मिलत पिआरे राम ॥ प्रभ मिलहु पिआरे मइआ धारे करि दइआ लड़ि लाइ लीजीऐ ॥ देहि नामु अपना जपउ सुआमी हरि दरस पेखे जीजीऐ ॥ समरथ पूरन सदा निहचल ऊच अगम अपारे ॥ बिनवंति नानक धारि किरपा मिलहु प्रान पिआरे ॥१॥

 

अर्थ : संत जन जीवन के सहारे परमात्मा को (सदा) खोजते रहते हैं, प्यारे प्रभु को मिलने के बिना उनका शरीर कमजोर हो जाता है उनका शारीरिक बल कम हो जाता है। हे प्यारे प्रभु! कृपा कर के मुझे मिल, दया करके मुझे अपने लड़ लगा ले। हे मेरे स्वामी! मुझे अपना नाम देह, मैं (तेरे नाम का सदा) जपता रहूँ, तेरा दर्शन कर के मेरे अंदर आत्मिक जीवन पैदा हो जाता है। सब ताकतों के मालिक! हे सर्ब व्यापक! हे सदा अटल रहने वाले! हे सब से ऊँचे! हे अपहुंच! हे बयंत! (गुरू नानक जी कहते हैं) नानक विनती करता है की हे जीवन से प्यारे, कृपा कर के मुझे आ मिल! ॥१॥

 

वाहिगुरु जी का खालसा !!

वाहिगुरु जी की फ़तेह !!

ये भी पढ़ें- ईरान में अभी भी फंसे हैं 1000 भारतीय, शशि थरूर बोले- सरकार नागरिकों की सुरक्षा को लेकर पूरी तरह सतर्क

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें