Last Updated: November 17, 2026

Dainik Savera Times Logo

पंजाब में इंसानियत हुई शर्मसार! लुधियाना की ईडब्लूएस कॉलोनी में मिला गौ माता का कटा हुआ सिर

January 20, 2024

पंजाब में इंसानियत हुई शर्मसार! लुधियाना की ईडब्लूएस कॉलोनी में मिला गौ माता का कटा हुआ सिर

लुधियाना की ईडब्लूएस कॉलोनी में इंसानियत शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। जहां इलाके में गोवंश का कटा सिर मिलने से हड़कंप मच गया। इस दौरान लोगों ने तुरंत घटना की सूचना पुलिस को दी। घटना स्थल पर थाना डिवीजन नंबर 7 की पुलिस पहुंची और गौ माता का कब्जे में ले लिया। वहीं घटना का पता चलते शिव सेना पंजाब के राष्ट्रीय चेयरमैन राजीव टंडन, अमित अरोड़ा साथियों सहित मौके पर पहुंचे। पुलिस ने मामले की जांच कर FIR दर्ज करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। शिव सेना नेता अमित अरोड़ा ने कहा कि शरारती लोग अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहे। हिंदू नेता भानू प्रताप ने कहा कि EWS, भामियां कॉलोनी, गुलाबी बाग और टिब्बा रोड पर अधिकतर गो मांस सप्लाई हो रहा है। पुलिस गो तस्करों पर कोई कार्रवाई नहीं कर रही। फिलहाल गोवंश के सिर को वेटरनरी अस्पताल पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें