Last Updated: September 21, 2026

Dainik Savera Times Logo

पंजाब की 13 वाइल्ड लाइफ सेंचुरीयों के लिए ESZ 100 मीटर तो सुखना सेंचुरी के लिए 3 किलोमीटर क्यूँ ? : Vineet Joshi

November 21, 2024

पंजाब की 13 वाइल्ड लाइफ सेंचुरीयों के लिए ESZ 100 मीटर तो सुखना सेंचुरी के लिए 3 किलोमीटर क्यूँ ? : Vineet Joshi

नयागांव: नयागांव, कांसल, करोरां और नाडा के निवासी अपने घरों को टूटने से बचाने हेतु, नयागांव घर बचाओ मंच के नेतृत्व में 24 नवंबर को मुख्यमंत्री पंजाब भगवंत मान के निवास तक मार्च कर सुखना वाइल्ड लाइफ सेंचुरी के लिए ई.एस.ज़ेड. को 100 मीटर रखने की मांग करेंगे, यह कहना है राजनेतिक, समाजिक, धार्मिक संस्थायों के सांझे मंच ‘नयागांव घर बचाओ मंच’ के चेयरमैन विनीत जोशी का जो की आज नयागांव में पत्रकार वार्ता संबोधित कर रहे थे । गोरबतलब है कि वरिष्ठ भाजपा नेता जोशी ने सबसे पहले यह मुद्दा उठा नयागांव की आम जनता को सुचेत किया था ।

जोशी के साथ थे नयागांव म्यूनिसपल कौंसिल के अध्यक्ष व भाजपा नेता गुरध्यान सिंह, आम आदमी पार्टी के पार्षद गुरप्रीत सिंह पप्पी, अकाली दल के पार्षद गुरबचन सिंह, भाजपा से पार्षद सुरिन्दर बब्बल व प्रमोद कुमार, समाज सेवी व पूर्व पार्षद दीप ढिल्लों, भाजपा मोहाली के जिला सचिव भूपिंदर भूपी, भाजपा के मण्डल प्रधान जोगिंदर पाल गुज्जर व मंडल महामंत्री नरेश तथा संजय गुप्ता, सदा शिव मन्दिर कमेटी नया गांव के अध्यक्ष राज कुमार फौजी, नयागांव मार्केट एसोसिएशन के प्रधान उमेश गुलियानी, मिथलानचल छठ पूजा समिति नयागांव के अध्यक्ष ज्ञान चंद भण्डारी व महामंत्री कामेश्वर साह, मिथलानचल विकास सभा ट्राईसिटी के फूल चंद मण्डल, ऑटो यूनियन सिंघा देवी से प्रभु मुखिया, मजदूर सेना के महामंत्री मदन मण्डल, गऊ सेवा प्रमुख नयागांव सुशील रोहिल्ला, आदि।

जोशी ने कहा कि बड़ी हेरानी की बात है की एक ही सरकार के, एक ही महकमे के, एक ही विषय के लिए दो मापदंड केसे हो सकते हैं । वन एवं वन्यजीव संरक्षण विभाग पंजाब ने एक तरफ प्रदेश की 13 वाइल्ड लाइफ सेंचुरीयों के लिए 100 मीटर का इको सेंसिटिव ज़ोन (ई.एस.ज़ेड.) तय किया हुआ है तो दूसरी तरफ सुखना वाइल्ड लाइफ सेंचुरी के लिए ई.एस.ज़ेड. 3 किलोमीटर क्यूँ ? नयागांव म्यूनिसपल कौंसिल के अध्यक्ष गुरध्यान सिंह, आम आदमी पार्टी के पार्षद गुरप्रीत सिंह पप्पी, अकाली दल के पार्षद गुरबचन सिंह, पार्षद सुरिन्दर बब्बल, पार्षद प्रमोद कुमार ने घोषणा कि की वे 22 नवंबर को नयागांव म्यूनिसपल कौंसिल की विशेष बैठक कर सुखना वाइल्ड लाइफ सेंचुरी के लिए प्रस्तावित 3 किलोमीटर के सुखना ई.एस.ज़ेड. का विरोध कर, इसे 100 मीटर रखने का प्रस्ताव पारित करेंगे ।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें