Last Updated: October 4, 2026

Dainik Savera Times Logo

अगर पार्टी कार्यालय के लिए नहीं दी गई जमीन, तो गवर्नर हाउस के बाहर चलाएंगे दफ्तर: Malvinder Kang

August 4, 2023

अगर पार्टी कार्यालय के लिए नहीं दी गई जमीन, तो गवर्नर हाउस के बाहर चलाएंगे दफ्तर: Malvinder Kang

चंडीगढ़ : आम आदमी पार्टी के प्रवक्ता मलविंदर कंग ने आज यहाँ प्रेस कॉन्फ्रेंस को सम्बोधित किया। इस दौरान उन्होंने बीजेपी पर निशाना साधते हुए कहा कि, जहां बीजेपी की सरकार नहीं है उन राज्यों की सरकारों को राज्यपाल और लेफ्टिनेंट राज्यपालों के माध्यम से भाजपा परेशान कर रही है। 2022 में आम आदमी पार्टी पंजाब में 92 विधायकों के साथ चुन कर सत्ता में आती है। जिसके बाद 10 अप्रैल 2023 को इलेक्शन कमिशन ने आम आदमी पार्टी को नेशनल पार्टी का दर्जा भी दिया। आज आम आदमी पार्टी की दो राज्यों में सरकार है। आम आदमी पार्टी ने तीन बार पंजाब के राज्यपाल और चंडीगढ़ के प्रशासक को चिट्ठी लिखकर शहर में दफ्तर के लिए जमीन मांगी। मुख्यमंत्री साहिब ने खुद राज्यपाल साहब से आग्रह किया। बावजूद इसके आम आदमी पार्टी की शहर में आफिस के लिए जगह नही दी जा रही जिसका आम आदमी पार्टी सख्त विरोध करती है। मालविंदर सिंह कंग ने राज्यपाल को चेतावनी दी कि, अगर अब भी हमे पार्टी दफ्तर के लिये जमीन नहीं दी गई तो आम आदमी पार्टी राज्यपाल के घर के बाहर बैठकर अपना दफ्तर चलाएगी।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें