Site icon Dainik Savera Times

अवैध संबंध के शक में पत्नी को हारपिक पिलाने का आरोप

A young man duped of Rs 15 lakh name of getting Canadian PR

A young man duped of Rs 15 lakh name of getting Canadian PR

Illicit affair: Made wife drink Harpic : जालंधर। करतारपुर में एक महिला को कथित तौर पर पति और सास की ओर से हारपिक पिलाकर जान से मारने की कोशिश का मामला सामने आया है। गंभीर हालत में महिला फोर्टिस अस्पताल में वेंटिलेटर पर भर्ती है, जबकि न्यायिक मजिस्ट्रेट ने अस्पताल पहुंचकर उसके लिखित बयान दर्ज किए हैं। पुलिस ने पति और सास के खिलाफ मामला दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।

पीड़िता की पहचान करतारपुर निवासी उमंग बस्सी की पत्नी नेहा बस्सी के रूप में हुई है। घटना के बाद आरोपी पति और सास महिला की 6 वर्षीय बेटी को लेकर फरार हो गए। पुलिस ने पीड़िता के मायके वालों की शिकायत और अस्पताल में दर्ज न्यायिक बयान के आधार पर आरोपी पति उमंग बस्सी और सास कुसुम बस्सी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। दोनों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमें ठिकानों पर छापेमारी कर रही हैं। नेहा की हालत नाजुक होने के चलते ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट खुद फोर्टिस अस्पताल पहुंचे और उसके बयान दर्ज किए।

https://dainiksaveratimes.com/wp-content/uploads/2026/08/VID-20260823-WA0044.mp4

पीड़िता बोलने की स्थिति में नहीं थी, इसलिए उसने जज के सामने लिखकर अपनी आपबीती बताई। नेहा ने आरोप लगाया कि उसके पति के किसी अन्य लड़की के साथ कथित तौर पर संबंध थे और इसी बात को लेकर दोनों के बीच अक्सर विवाद रहता था। पीड़िता के लिखित बयान के अनुसार उसके पति और सास ने कथित तौर पर उसे जबरन हार्पिक पिला दिया। इसके बाद उसकी हालत बिगड़ गई और उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने न्यायिक मजिस्ट्रेट के सामने दर्ज बयानों के आधार पर बीएनएस की धारा 123, 109 और 85 के तहत केस दर्ज किया है।
धूरी निवासी पीड़िता के भाई अमरीश कुमार ने बताया कि उनकी बहन की शादी करीब 7 साल पहले हुई थी और उसकी 6 साल की बेटी है। परिजनों का आरोप है कि उन्हें घटना की जानकारी करीब 24 घंटे बाद दी गई। परिवार ने पुलिस से आरोपियों को जल्द गिरफ्तार करने और उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। पुलिस का कहना है कि महिला की हालत फिलहाल नाजुक है। उसके खतरे से बाहर आने और वेंटिलेटर से हटने के बाद पुलिस उससे आगे पूछताछ करेगी। पुलिस ने कहा कि मामले में आरोपियों के खिलाफ कानून के अनुसार कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

 

Also Read :

Exit mobile version