Last Updated: September 21, 2026

Dainik Savera Times Logo

जगराओं में 16 साल की ‘ब्याही’ बिटिया 9 माह की गर्भवती, मां-बाप के साथ पति भी गिरफ़्तार

February 2, 2026

जगराओं में 16 साल की ‘ब्याही’ बिटिया 9 माह की गर्भवती, मां-बाप के साथ पति भी गिरफ़्तार

जगराओं : जगराओं में नाबालिग बेटी की शादी करवाने के गंभीर और संवेदनशील मामले में थाना सदर पुलिस ने सख्त कार्रवाई करते हुए पीड़ित युवती के माता-पिता और नाबालिग से शादी करने वाले उसके पति सहित तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने तीनों के खिलाफ मामला दर्ज कर उन्हें अदालत में पेश कर रिमांड हासिल कर आगे की पूछताछ शुरू कर दी है। चौकी गालिब कलां के एएसआई चमकौर सिंह ने बताया कि पुलिस को सिविल अस्पताल की ओर से शिकायत प्राप्त हुई थी।

शिकायत में बताया गया कि एक नाबालिग लड़की, जो करीब 9 महीने की गर्भवती है, इलाज के लिए अस्पताल पहुंची है और उसकी उम्र आधार कार्ड के मुताबिक महज 16 वर्ष ही बन रही है। जबकि शादी के समय उसकी उम्र 15 वर्ष के आस-पास ही रही होगी। शिकायत मिलने के बाद पुलिस द्वारा की जांच दौरान सामने आया कि पीड़िता की मां ने अपने पहले पति से पंचायती तलाक ले लिया था। इसके बाद वह अपने बच्चों सहित आरोपी के साथ रहने लगी। इसी दौरान दोनों आरोपियों ने अपनी करीब नाबालिग बेटी की शादी करवा दी। शादी के कुछ ही महीनों बाद नाबालिग लड़की गर्भवती हो गई।

जब गर्भवती नाबालिग लड़की इलाज के लिए अस्पताल पहुंची तो डॉक्टरों को उसकी उम्र को लेकर संदेह हुआ। डॉक्टरों द्वारा आधार कार्ड की जांच की गई तो सारे मामला का खुलासा हो गया। इसके बाद ही सारा मामला पुलिस के पास पहुंच गया और सारे मामले की परतें पुलिस जांच दौरान धीरे-धीरे खुलती चली गई। पुलिस अब तीनों आरोपियों के रिमांड दौरान शादी करवाने की वजह का पता लगा रही है। सूत्रों के मुताबिक शक जताया जा रहा है कि पैसे के लालच में ही ये सारा खेल खेला गया है, जिसके बारे में अभी सारी सच्चाई जल्द ही बाहर आएगी।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें