Last Updated: November 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

पटियाला में बेटी से संबंधों के शक के चलते युवक की हत्या कर शव नहर में फैंका

March 24, 2025

पटियाला में बेटी से संबंधों के शक के चलते युवक की हत्या कर शव नहर में फैंका

पटियाला: थाना जुल्का के अंतर्गत गांव मालीमाजरा में बेटी से संबंधों के शक के चलते मुंहबोले चाचा ने अपने दो अन्य साथियों के साथ मिलकर 19 वर्षीय अमनदीप सिंह को मौत के घाट उतार दिया। युवक 12 मार्च से लापता था और परिवार ने मामले की शिकायत पुलिस के पास दर्ज करवाई थी, जिसके आधार पर थाना जुल्का पुलिस ने मालीमाजरा के अमनदीप सिंह के अंधे कत्ल की गुत्थी को सुलझाते हुए तीन आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है। थाना जुल्का के थाना प्रभारी इंस्पैक्टर गुरप्रीत सिंह भिंडर ने बताया कि पुलिस चौकी रोहड़ जागीर के अंतर्गत आने वाले गांव मालीमाजरा का एक युवक रोजाना की तरह शाम को अपनी दुकान से घर लौट रहा था और अचानक लापता हो गया था, जिसके चलते पुलिस ने मामले की जांच शुरू की तो पता चला कि अवैध संबंधों के चलते अमनदीप सिंह की हत्या की गई है, जिसके बाद पुलिस ने युवक के हत्यारों को गिरफ्तार कर लिया है।

आरोपियों की पहचान संजू उर्फ काका निवासी मालीमाजरा, गुरविंदर सिंह निवासी मंडेरा मंड, तहसील बलाचौर, जिला नवांशहर और साजन निवासी हसनपुर कला, जिला नवांशहर के तौर पर हुई है। थाना प्रभारी ने बताया कि अमनदीप सिंह पुत्र शिंदा सिंह, निवासी मालीमाजरा रोजाना रात करीब 8 बजे अपनी दुकान बंद करके घर जाता था, लेकिन 12 मार्च की शाम वह घर नहीं पहुंचा। परिजनों ने तुरंत पुलिस को सूचित किया, जिसके बाद पुलिस ने अगवा होने का मामला दर्ज किया। इस मामले को गंभीरता से लेते हुए एसएसपी पटियाला डा. नानक सिंह, एसपी सिटी वैभव चौधरी, डीएसपी देहाती राजेश कुमार छिब्बर, थाना प्रभारी जुल्का गुरप्रीत सिंह भिंडर और सहायक थानेदार गुरविंदर सिंह ने नेतृत्व में एक विशेष जांच टीम बनाई गई।

इस टीम ने गवाहों, सबूतों और अन्य महत्वपूर्ण जानकारी जुटाकर 21 मार्च 2025 को तीनों आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया, जिसके बाद पूछताछ दौरान सामने आया कि इस हत्या का मुख्य कारण मृतक अमनदीप सिंह के आरोपित संजू की बेटी के साथ संबंध होना बताया गया है। थाना जुल्का इंचार्ज गुरप्रीत सिंह भिंडर ने बताया कि आरोपितों को गिरफ्तार करके अदालत में पेश करके तीन दिन का पुलिस रिमांड हासिल किया गया है। उन्होंने कहा कि आरोपितों ने बेटी के साथ संबंध होने के शक में युवक को नहर में फेंक दिया, जिसके शव की तलाश की जा रही है।

ये भी पढ़ें- पश्चिम बंगाल में चुनाव आयोग ने प्रशासन में किया बड़ा बदलाव: 12 पुलिस अधिकारियों का हुआ ट्रांसफर

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें