Site icon Dainik Savera Times

प्रेम नगर में ओवरस्पीड स्विफ्ट ने पहले कार को मारी टक्कर, फिर मीट शॉप में घुसी

लुधियाना: घुमार मंडी के प्रेम नगर इलाके में रविवार सुबह करीब साढ़े 9 बजे ओवरस्पीड स्विफ्ट ने पहले सड़क पर खड़ी कार को टक्कर मारी और उसके बाद स्विफ्ट कार मीट शॉप में घुस गई। इस दौरान सड़क पर खड़ी कार और मीट शॉप का काफी नुक्सान हो गया, जिसकी सूचना पुलिस को दी गई। जानकारी के मुताबिक स्विफ्ट कार का चालक गली के मोड़ पर आते ही कार को मोड़ते समय नियंत्रण खो बैठा, जिस कारण स्विफ्ट कार सबसे पहले सड़क पर खड़ी कार से टकराई और उसके बाद मीट शॉप में घुस गई। गनीमत यह रहा कि कोई हताहत नहीं हुआ। स्विफ्ट कार चालक को मामूली चोटें पहुंची हैं। स्विफ्ट कार के मीट शॉप में घुसने से मीट शॉप के दुकानदार का बाइक और अन्य सामान का भी नुक्सान हुआ है। इस संबंधी पुलिस के पास अभी किसी पक्ष की तरफ से शिकायत नहीं दी गई है। शिकायत मिलने के बाद ही पुलिस कार्रवाई होगी।

ये भी पढ़ें: Vastu Tips: घर के मंदिर में इस तरह करें देवी-देवताओं की स्थापना,चमक जाएगी किस्मत, मिलेगी तरक्की

Exit mobile version