-
लुधियाना: घुमार मंडी के प्रेम नगर इलाके में रविवार सुबह करीब साढ़े 9 बजे ओवरस्पीड स्विफ्ट ने पहले सड़क पर खड़ी कार को टक्कर मारी और उसके बाद स्विफ्ट कार मीट शॉप में घुस गई। इस दौरान सड़क पर खड़ी कार और मीट शॉप का काफी नुक्सान हो गया, जिसकी सूचना पुलिस को दी गई।.