Site icon Dainik Savera Times

राजपुरा में दिन-दिहाड़े बुजुर्ग महिला के कानों से सोने की बालियां छीनी

राजपुरा: शहर में उस वक्त सनसनी फैल गई जब दिन-दिहाड़े बेखौफ लुटेरों ने एक 64 वर्षीय बुजुर्ग महिला को अपना शिकार बना लिया। मानवता को शर्मसार करने वाली इस वारदात में लुटेरों ने सोने की बालियों के लिए बुजुर्ग महिला के कानों को बुरी तरह से चीर डाला। खून से लथपथ मां को देखकर उनका बेटा दर्द से कराह उठा। यह खौफनाक वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है, जिसने राजपुरा में सुरक्षा व्यवस्था की पोल खोल कर रख दी है। पीड़ित महिला, जो अपने पोते को बग्गी में बिठाकर घर के बाहर टहल रही थी, उस समय लुटेरों का शिकार बनी जब दो बाइक सवार तेजी से आए और पीछे बैठे व्यक्ति ने उतरकर महिला के पीछे से झपट्टा मारकर उनके कानों से बालियां छीन लीं। बालियां छीनने के दौरान लुटेरों ने बेरहमी की हदें पार करते हुए महिला के कानों को बुरी तरह से चीर दिया, जिसके कारण उन्हें छह टांके लगाने पड़े। उन्होंने सरकार और पुलिस प्रशासन से इंसाफ की गुहार लगाई है। इस संबंध में जब कस्तूरबा चौकी इंचार्ज निशान सिंह से बात की गई, तो उन्होंने बताया कि उन्हें इस संबंध में शिकायत मिल गई है और पुलिस तेजी से मामले की जांच कर रही है।

ये भी पढ़ें- IPL 2026, PBKS vs GT: आज होगा बड़ा मुकाबला, देखें हेड 2 हेड और पिच रिपोर्ट

Exit mobile version