Last Updated: October 28, 2026

Dainik Savera Times Logo

गुरदासपुर के इस गांव में किसानों को बिना बिजली 12 महीने तक 24 घंटे मिलता है मुफ्त पानी

May 11, 2023

गुरदासपुर के इस गांव में किसानों को बिना बिजली 12 महीने तक 24 घंटे मिलता है मुफ्त पानी

गुरदासपुर (अवतार सिंह) : जिले में एक ऐसा गांव है जहां बिना बिजली के जमीन के नीचे से पानी आता है और इस इलाके के किसानों को पानी की कोई समस्या नहीं है। इस संबंध में जानकारी देते हुए किसान उंकार पठानिया ने बताया कि मेरा गांव नमीन घराला में है, जहां 11 फीट खुदाई करने पर ही पानी आता है और हमारे खेतों में 12 महीने पानी 24 घंटे बहता रहता है।

उन्होंने कहा कि 1975 में मेरे पिता ने खेतों में बोर करा दिया था और कम बोरिंग के बाद ही पानी आ गया, जिसके बाद क्षेत्र के किसानों ने भी इसका फायदा उठाना शुरू कर दिया। साथ ही उन्होंने कहा कि यह हमारे लिए बहुत फायदेमंद है। यह किसानों के पक्ष में है और हमें बिजली के लिए इंतजार नहीं करना पड़ता। पानी हम अपनी जरूरत के हिसाब से इस्तेमाल कर सकते हैं और हमें कोई बिल का भी भुगतान नहीं करना पड़ता।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें