
Inauguration of the cooperative society building : मोगा। गांव घल्ल कलां में किसानों को आधुनिक कृषि सुविधाएं उपलब्ध करवाने के उद्देश्य से सहकारी सोसायटी की नई इमारत का उद्घाटन विधायक डॉ. अमनदीप कौर अरोड़ा ने किया।
करीब 50 लाख रुपये की लागत से तैयार इस इमारत के साथ सोसायटी को करीब 30 लाख रुपये की लागत का नया ट्रैक्टर और आधुनिक कृषि उपकरण भी सौंपे गए। विधायक ने कहा कि गांवों का विकास और किसानों की तरक्की सरकार की प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि सहकारी सोसायटियों को आधुनिक सुविधाओं से मजबूत करने से किसानों को खेतीबाड़ी के कार्यों में बड़ी राहत मिलेगी तथा उन्हें आधुनिक कृषि साधन आसानी से उपलब्ध हो सकेंगे। इस दौरान करीब 30 लाख रुपये की लागत से खरीदा गया नया ट्रैक्टर और आधुनिक कृषि उपकरण भी सहकारी सोसायटी को सौंपे गए।
इन सुविधाओं से किसानों को खेती के विभिन्न कार्यों के लिए आधुनिक मशीनरी उपलब्ध होगी और कृषि कार्य अधिक सुविधाजनक एवं प्रभावी बनेंगे। विधायक डॉ. अमनदीप कौर अरोड़ा ने कहा कि पंजाब सरकार गांवों के बुनियादी ढांचे को मजबूत करने के साथ-साथ किसानों को आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध करवाने के लिए लगातार प्रयासरत है। उन्होंने कहा कि गांव मजबूत होंगे तो किसान भी आर्थिक रूप से और मजबूत होंगे। इस अवसर पर सहायक रजिस्ट्रार चरणजीत सिंह सोही, दोनों गांवों की ग्राम पंचायतों के प्रतिनिधि तथा सहकारी सोसायटी के पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित थे।
मेष: दिन शुभ रहेगा...