Site icon Dainik Savera Times

आयकर विभाग की बड़ी कार्रवाई: कांग्रेस MLA Rana Gurjeet Singh के घर की छापेमारी

Income Tax Department Raid

Income Tax Department Raid: आयकर विभाग ने कपूरथला में कांग्रेस विधायक राणा गुरजीत सिंह के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की। बता दें कि, चंडीगढ़ से गुरुवार की सुबह सर्कुलर रोड पर स्थित विधायक के आवास पर आयकर विभाग की टीम ने छापेमारी की। स्थानीय पुलिस भी इस कार्रवाई की पहले से जानकारी नहीं दी गई थी। वहीं चार से पांच गाड़ियों में आई टीम के साथ भारत-तिब्बत सीमा पुलिस के जवान भी शामिल थे। छापेमारी के दौरान विधायक के आवास के सभी गेट अंदर से बंद थे।

-सभी कर्मचारियों के फोन बंद

वहीं आयकर विभाग की जांच के दौरान विधायक राणा गुरजीत सिंह के कार्यालय के सभी कर्मचारियों के मोबाइल फोन बंद मिले। सुबह से ही केंद्रीय जांच एजेंसी की टीम के अधिकारी वरिष्ठ कांग्रेसी नेता एवं पूर्व मंत्री मौजूदा विधायक राणा गुरजीत के करीबी के घर के अंदर जांच कर रहे हैं और अभी तक किसी को भी घर के अंदर या बाहर जाने की इजाजत नहीं दी गई है। आयकर विभाग के अधिकारी फिलहाल छापेमारी के कारणों और जांच के विवरण के बारे में कोई जानकारी साझा नहीं कर रहे । इस बारे में अभी तक कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है।

Exit mobile version