Dainik Savera Times

SBSSU गुरदासपुर के माननीय कुलपति Dr. S.K Mishra के मार्गदर्शन में भारत अंतरिक्ष सप्ताह का आयोजन किया गया

सरदार बेअंत सिंह स्टेट यूनिवर्सिटी गुरदासपुर के माननीय कुलपति डॉ. एस.के मिश्रा के मार्गदर्शन में भारत अंतरिक्ष सप्ताह का आयोजन 18 अगस्त को यूनिवर्सिटी में किया गया। यह कार्यक्रम भारतीय तकनीकी शिक्षा सोसाइटी (ISTE) स्टूडेंट चैप्टर द्वारा भारतीय अंतरिक्ष कार्यक्रम के जनक डॉ. विक्रम साराभाई की स्मृति में आयोजित किया गया। इस समारोह ने उस दूरदर्शी वैज्ञानिक को श्रद्धांजलि दी, जिन्होंने इसरो की नींव रखी और भारत की अंतरिक्ष यात्रा का मार्ग प्रशसत किया।

कार्यक्रम में भारत की अंतरिक्ष विज्ञान की प्रमुख उपलब्धियां पर रोचक प्रस्तुतियां दी गई तथा नवाचार और प्रौद्योगिकी की भूमिका पर विचारों पर चर्चाएं हुई। छात्रों ने डॉ. साराभाई के जीवन और योगदान पर अपने विचार सांझा किए। जिससे उनकी प्रेरणा ने युवा मानो की ऊंचाइयों तक पहुंचाने का उत्साह दिया। इस अवसर पर विशिष्ट अतिथियों डॉ दिलबाग सिंह ( डीन अनुसंधान एवं विकास एवं अध्यक्ष यांत्रिक इंजीनियरिंग विभाग), डॉ गुरूपदम् सिंह (डीन छात्र भलाई), डॉ अनिल महाजन ( फैकल्टी इंचार्ज ISTE), डॉ नवीन बेरी, डॉ संदीप गंडोत्रा की उपस्थिति रही! उनके मार्गदर्शन और प्रोत्साहन ने कार्यक्रम में विशेष महत्व जोड़ा।

इस आयोजन का सफल संचालन छात्र श्रुति ( चौथा वर्ष ), आयना ( दूसरा वर्ष), विश्वास कुमार ( छात्र वाइस प्रेसिडेंट ISTE), और साहिल ( स्टूडेंट प्रेसिडेंट ISTE) द्वारा किया गया! इनके साथ-साथ अन्य छात्रों की उत्साही भागीदारी ने कार्यक्रम को ज्ञानवर्धक और प्रेरणादायक बना दिया। भारत आंतरिक सप्ताह का आयोजन कर सरदार बेअंत सिंह स्टेट यूनिवर्सिटी गुरदासपुर ने न केवल भारत की अंतरिक्ष विरासत को सम्मान दिया बल्कि अपने छात्रों को उत्कृष्टता की ओर प्रेरित करते हुए तारों तक पहुंचने का सपना देखना के लिए भी उत्साहित किया।

ये भी पढ़े- Punjab Weather Today: पंजाब में बदला मौसम का मिजाज, कई जिलों में आंधी, तेज हवाएं और बारिश का अलर्ट

Exit mobile version