अमृतसर: पंजाब विधानसभा के स्पीकर कुलतार सिंह संधवां ने भारत-अमरीका व्यापार समझौते को लेकर केंद्र सरकार पर हमला बोला है। अमृतसर में एक कार्यक्रम के दौरान संधवां ने समझौते को देश-विरोधी करार देते कहा कि केंद्र सरकार पंजाब के किसानों को उजाड़ने और भारत की खेती को अमरीका के पास गिरवी रखने की गहरी साजिश रच रही है। संधवां ने चेतावनी देते कहा कि यदि इस समझौते के तहत अमरीका से सस्ता मिल्क पाउडर, पनीर, अनाज और अन्य कृषि उत्पाद कम कीमतों पर भारत आने लगे, तो देश का किसान पूरी तरह तबाह हो जाएगा।
पंजाब का किसान दशकों से अपनी मेहनत से देश के अन्न भंडार को भर रहा है, लेकिन सरकार उसे इनाम देने के बजाय खेती को अमरीकी कंपनियों के हाथों बेचने पर उतारू है। संधवां ने आरोप लगाया कि भाजपा ने अमरीका के सामने घुटने टेक दिए हैं। यह समझौता केवल अमरीकी अर्थव्यवस्था को मजबूत करने और वहां की कंपनियों को मुनाफा पहुंचाने के लिए किया है। स्पीकर संधवां ने चेतावनी दी कि पंजाब के लोग अन्नदाता की शान और भविष्य पर कोई भी हमला बर्दाश्त नहीं करेंगे।
मेष: दिन शुभ रहेगा...