Site icon Dainik Savera Times

पेरिस में चल रहे तीरंदाजी विश्व कप में भारतीय महिला कंपाउंड टीम ने मारी बाजी, CM Mann ने दी बधाई

चंडीगढ़ : पेरिस में चल रहे तीरंदाजी विश्व कप में भारतीय महिला कंपाउंड टीम की खिलाड़ियों ने बाजी मार ली है। भारतीय टीम ने फाइनल में मेक्सिको को 234-233 से हराया और विश्व कप में पहली बार भारतीय टीम ने कंपाउंड प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीता। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी है। उन्होंने कहा, खुशी की बात यह है कि मानसा के मंढाली गांव की प्रणीत कौर तीन सदस्यीय टीम की अहम खिलाड़ी हैं और टीम के कोच हैं पटियाला के सुरिंदर सिंह रंधावा। पंजाब सहित पूरे भारत का नाम रोशन करने के लिए पूरी टीम को बधाई और भविष्य के लिए शुभकामनाएं।

Exit mobile version