-
चंडीगढ़ : पेरिस में चल रहे तीरंदाजी विश्व कप में भारतीय महिला कंपाउंड टीम की खिलाड़ियों ने बाजी मार ली है। भारतीय टीम ने फाइनल में मेक्सिको को 234-233 से हराया और विश्व कप में पहली बार भारतीय टीम ने कंपाउंड प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीता। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी.