Last Updated: November 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

इंडिगो ने 13 मई के लिए अमृतसर और पांच अन्य स्थानों की उड़ानें की रद्द

May 13, 2025

इंडिगो ने 13 मई के लिए अमृतसर और पांच अन्य स्थानों की उड़ानें की रद्द

नयी दिल्ली: इंडिगो ने 13 मई के लिए जम्मू, अमृतसर, चंडीगढ़, लेह, श्रीनगर और राजकोट आने-जाने वाली अपनी उड़ानें रद्द कर दी हैं।

विमानन कंपनी ने सोमवार रात 11 बजकर 38 मिनट पर ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘नवीनतम घटनाक्रम के मद्देनजर और आपकी सुरक्षा को हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता मानते हुए, जम्मू, अमृतसर, चंडीगढ़, लेह, श्रीनगर और राजकोट से आने-जाने वाली उड़ानें 13 मई 2025 के लिए रद्द कर दी गई हैं।’’ एयरलाइन ने यह भी कहा कि उसकी टीम सक्रियता से स्थिति पर नजर रख रही हैं।

ये छह हवाई अड्डे उन हवाई अड्डों में शामिल हैं जिन्हें भारत और पाकिस्तान के बीच सैन्य संघर्ष के मद्देनजर अस्थायी रूप से बंद करने के बाद सोमवार को नागरिक उड़ानों के लिए पुन? खोल दिया गया था।

सूत्रों के अनुसार, सोमवार शाम को अमृतसर जाने वाला इंडिगो का एक विमान अमृतसर में एहतियाती ‘ब्लैकआउट’ उपाय लागू होने के बाद राष्ट्रीय राजधानी लौट आया।

ये भी पढ़ें- BREAKING : बंगाल चुनाव के लिए BJP ने जारी की 13 उम्मीदवारों की चौथी लिस्ट

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें