Last Updated: November 2, 2026

Dainik Savera Times Logo

भाई के बहकावे में आकर शराबी पति ने पोलियोग्रस्त पत्नी को मारपीट कर किया घायल

December 27, 2024

भाई के बहकावे में आकर शराबी पति ने पोलियोग्रस्त पत्नी को मारपीट कर किया घायल

तरनतारन (गल्होत्र, पुनीत) : थाना वैरोवाल के अंतर्गत गांव पिंडीया के रहने वाले शराब के आदी पति द्वारा अपने भाई के बहकावे में आकर अपनी पोलिया ग्रस्त पत्नी से मारपीट करके उसे घायल कर देने का समाचार प्राप्त हुआ है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार मनजिंदर कौर पत्नी सत्ता सिंह पुत्र बूटा सिंह वासी गांव पिंडीया थाना वैरोवाल ने पुलिस के समक्ष अपने दर्ज कराए गए बयान में कहां के उसकी 7 वर्ष की आयु में ही उसकी बाई टांग में पोलिया हो गया था, जिस कारण वह भोड़ीयों के सहारे चलती है। वर्ष 2014 में उसकी शादी सत्ता सिंह पुत्र बूटा सिंह गांव पिंडिया से हुई थी।

उसका पति सत्ता सिंह शराब पीने का आदी है। इससे पहले भी उसके द्वारा मेरे साथ कई बार मारपीट की गई है। उसका देवर सोनी सिंह भी नशा करने का आदी है और यह सोनी सिंह मेरे पति को उकसाता रहता है और उसके बहकावे में आकर मेरा पति मेरे साथ मारपीट करता है।

गत दिन 5 दिसंबर को रात्रि के करीब 9:30 बजे उसका पति सत्ता सिंह अपने भाई सोनी सिंह के घर से आया तो आते ही वह मेरे साथ झगड़ा करने लग गया तथा उसने मेरिया भोड़ीया पकड़ कर उसकी बाजू पर मारकर उसे घायल कर दिया। फिर उसकी लड़की राजविंदर कौर तथा उसके भाई बलविंदर सिंह वासी गोइंदवाल साहिब ने आकर अगले दिन 6 दिसंबर को उसे इलाज के लिए खडूर साहिब के हॉस्पिटल में दाखिल करवाया गया। इस मामले को लेकर थाना वोरोवाल में मुकदमा दर्ज रजिस्टर कर लिया गया है और आगे की कार्रवाई आरंभ कर दी गई है।

ये भी पढ़ें: जीत के बावजूद अंकतालिका में दूसरे स्थान पर RCB, कोहली ने ऑरेंज कैप पर जमाया कब्जा, जानें किसके पास है पर्पल कैप

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें