Last Updated: October 12, 2026

Dainik Savera Times Logo

इंस्टाग्राम इन्फ्लुएंसर बाबा जी की स्कूटी को लगाई आग, CCTV में कैद हुई वारदात

October 12, 2026

इंस्टाग्राम इन्फ्लुएंसर बाबा जी की स्कूटी को लगाई आग, CCTV में कैद हुई वारदात

Instagram Influencer Baba Ji’s Scooter Set on Fire : जालंधर। मशहूर इंस्टाग्राम इन्फ्लुएंसर बाबा जी के घर के बाहर खड़ी स्कूटी को देर रात आग लगाने का मामला सामने आया है। घटना में स्कूटी पूरी तरह जलकर क्षतिग्रस्त हो गई।

आरोप है कि बाइक पर आए एक व्यक्ति ने स्कूटी पर पेट्रोल डालकर आग लगाई और मौके से फरार हो गया। उसकी कथित हरकत सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है। बाबा जी ने बताया कि उन्हें पहले भी धमकी भरे कॉल और संदेश मिल चुके थे, लेकिन उन्होंने इसे मजाक समझकर पुलिस में शिकायत नहीं दी थी। उन्हें शक है कि स्कूटी के खास लुक के कारण किसी ने ऐसा किया हो सकता है, हालांकि आग लगाने की असली वजह स्पष्ट नहीं है। फिलहाल, उनके अनुसार, उन्होंने पुलिस को औपचारिक शिकायत नहीं दी है।

आरोप है कि उसने स्कूटी पर पेट्रोल डालकर आग लगा दी और मौके से फरार हो गया। कुछ समय बाद जब बाबा जी घर से बाहर निकले तो स्कूटी को आग की लपटों में घिरा देखकर उन्होंने आग बुझाने की कोशिश की, लेकिन तब तक स्कूटी बुरी तरह जल चुकी थी। बाबा जी के मुताबिक उन्होंने बड़े चाव से स्कूटी खरीदी थी और उसे डिफेंडर गाड़ी जैसा आकर्षक रंग करवाया था। स्कूटी का लुक काफी अलग था और आने-जाने वाले लोग उसे देखकर आकर्षित होते थे।

उन्हें शक है कि किसी ने इसी वजह से उनके साथ यह हरकत की हो सकती है, हालांकि आग लगाने के पीछे की असली वजह अभी स्पष्ट नहीं है। फिलहाल बाबा जी ने संबंधित थाने की पुलिस को अपने स्तर पर कोई शिकायत नहीं दी है। वहीं, स्कूटी को आग लगाने वाले व्यक्ति की गतिविधियां सीसीटीवी कैमरों में कैद होने के बाद मामले में कई सवाल खड़े हो रहे हैं।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें