Last Updated: November 1, 2026

Dainik Savera Times Logo

खुशियों के बजाए घर में छाया मातम, रोड किनारे खड़े ट्रक से टकराई दूल्हे की कार

November 5, 2023

खुशियों के बजाए घर में छाया मातम, रोड किनारे खड़े ट्रक से टकराई दूल्हे की कार

मोगा: मोगा से एक दुखद खबर सामने आ रही है। जिस घर में खुशियां दस्तक देने वाली थी उसमें मातम छा गया है। बता दें रोड किनारे खड़े ट्रक से दूल्हे की कार टकरा गई है। जिसमें दूल्हे सहित तीन लोगों की जान चली गयी है। मरने वालों में लगभग 7 साल की बच्ची भी है।बाकी ज़ख्मियों को फरीदकोट तथा लुधियाना में इलाज के लिए भेजा गया है। मिली जानकारी के मुताबिक फाजिल्का की तरफ से बारात लुधियाना की ओर जा रही थी मोगा जिले के अजितवाल के पास नेशनल हाईवे पर दूल्हे की सजी हुई कार रोड किनारे खड़े ट्राले के साथ जा टकराई।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें