Last Updated: October 3, 2026

Dainik Savera Times Logo

पंजाब में हथियार सप्लाई करने वाले अंतर्राज्यीय गिरोह का पर्दाफाश, 3 अपराधी काबू

April 29, 2025

पंजाब में हथियार सप्लाई करने वाले अंतर्राज्यीय गिरोह का पर्दाफाश, 3 अपराधी काबू

संगरूर: स्थानीय पुलिस को उस समय सफलता मिली, जब उन्होंने पंजाब को हथियार आपूर्ति करने वाले एक अंतर्राज्यीय गिरोह का पर्दाफाश कर दिया।
एसएसपी सरताज सिंह चाहल ने प्रेस को जानकारी देते बताया कि स्थानीय पुलिस द्वारा बुरे अनसरों के खिलाफ चलाई गई मुहिम के तहत कार्रवाई करते हुए पंजाब में हथियार सप्लाई करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ कर 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से 32 बोर की 3 पिस्तौल, तीन मैगजीन व चार जिंदा कारतूस और 3 अवैध असले तथा 315 बोर के समेत, तीन जिंदा कारतूस व एक ऑल्टो गाड़ी बरामद की गई।

उन्होंने बताया कि दविंदर कुमार अत्री, पुलिस कप्तान इंवैस्टीगेशन संगरूर की देखरेख में दलजीत सिंह विर्क, उप कप्तान पुलिस (डिटैक्टिव) संगरूर की अगुवाई में इंस्पेक्टर संदीप सिंह, प्रभारी सीआईए बहादुर सिंह वाला की टीम को उस समय सफलता मिली, जब 25 अप्रैल को सीआईए बहादुर सिंह वाला की टीम गश्त व चैकिंग के दौरान संदिग्ध व्यक्तियों के संबंध में सदर थाना, संगरूर के क्षेत्र में टी-प्वाइंट गंगा सिंह वाला से वालियां मौजूद थी, तो ऑल्टो गाड़ी नंबर पीवी-01 डी 3361 में आरोपी हिमांशू उर्फहैप्पी निवासी लोहगढ़ गेट हिंदुस्तानी पत्ती अमृतसर, हिमाशू उर्फभोला निवासी राजीव नगर अमृतसर हाल निवासी नजदीक गिलको इंटरनैशनल स्कूल सेक्टर 127, खरड़ जिला मोहाली और अमरजीत सिंह उर्फकाली गांव मनांवा, जिला मोगा हाल निवासी बलौंगी जिला मोहाली को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से तीन अवैध पिस्तौल 32 बोर, तीन मैगजीन समेत तथा चार कारतूस व तीन अवैध असले 315 बोर समेत, तीन जिंदा कारतूस समेत बरामद किए गए।

मुकदमा नं. 59 तिथि 25 अप्रैल,2025 को शस्त्न अधिनियम 25/54/59 के तहत थाना सदर, संगरूर में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई। इससे पहले हिमांशु उर्फ हैप्पी के खिलाफ मामला नंबर 22 तिथि 22 फरवरी 2022 को अ/ध 379 ,411, थाना डिवीजन नंबर ए अमृतसर सिटी में दर्ज किया गया था। जांच के दौरान आरोपियों को 26 अप्रैल को न्यायालय में पेश किया गया तथा तीन दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया गया। पूछताछ के बाद पता चला है कि आरोपी ये हथियार उत्तर प्रदेश व अन्य राज्यों से लाकर पंजाब में बेचते थे। ये पेशेवर अपराधी हैं। पुलिस छापेमारी के दौरान आरोपियों से और भी अहम खुलासे होने की संभावना है। जांच जारी है।

ये भी पढ़ें- ‘पंप-एंड-डंप’ मामले में Elitecon International Limited पर शिकंजा, Securities and Exchange Board of India की जांच शुरू

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें